फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   the roaring of leopard scared the students and villagers

तेंदुए की गुर्राहट से सहमे विद्यार्थी और ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
the roaring of leopard scared the students and  villagers
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : PTI
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के गांव ज्योगाड़ी, जजुला, धौणा, चौड़ा, बजेड़ी, बमाटाना आदि में पिछले दो सप्ताह से तेंदुआ सुबह से शाम आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। इससे स्कूली बच्चाें और ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

रविवार सुबह बमाटाना गांव में तेंदुए की गुर्राहट से लोग सहमे रहे। इस दौरान लोग घरों में कैद हो गए। ग्रामीणों ने बच्चों को अकेले बाहर नहीं जाने दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य जेडी कत्युरा ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

धौणा निवासी श्याम सिंह, कृपाल सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह टनवाल, जगत साह, गोपाल सिंह ने बताया कि अक्सर सुबह, दोपहर और शाम को तेंदुए का जोड़ा रास्तों में दिखाई देता है, जिससे बच्चों और ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे गांव की झाड़ीदार रास्तों में शोर मचाकर स्कूल आ जा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य जेडी कत्युरा ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग वन विभाग से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed