फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The question raised by the father of the young man's death

युवक की मौत पर पिता ने उठाए सवाल

Sun, 28 Feb 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 28 Feb 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 मंडी एसोसिएशन कार्यालय में कार्यरत युवक की मौत पर उसके पिता ने सवाल उठाए हैं। पिता का आरोप है कि उसकी मौत जहर खाने से नहीं हुई है। कोतवाली एसएसआई ने इस मामले में मंडी चौकी प्रभारी से जांच कराने का आश्वासन दिया है।


गौजाजाली उत्तर निवासी जगत नारायण गोस्वामी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनका बेटा नकुल गोस्वामी मंडी एसोसिएशन कार्यालय में काम करता था। 25 फरवरी को घर से वह ड्यूटी करने के लिए निकला। कुछ देर बाद किसी व्यक्ति ने कॉल कर सूचना दी कि वह एसटीएच में भर्ती है। अस्पताल में वह बेहोश पड़ा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई थी कि नकुल ने जहर खा लिया था, लेकिन घटना का कारण कोई बताने के लिए तैयार नहीं था। पिता ने इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। एसएसआई का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद पुलिस आगे निर्णय करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed