फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The procession took place on the door, the police picked up the bride

चौखट पर बारात, पुलिस दुल्हन को उठा ले गई

Thu, 22 Feb 2018 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Thu, 22 Feb 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
The procession took place on the door, the police picked up the bride
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
काठगोदाम गौला बैराज में बुधवार को एक शादी समारोह में उस समय सब सन्न रह गए जब बारात के पहुंचते ही पुलिस दुल्हन को हिरासत में लेकर चली गई। पता चला कि दुल्हन ने चार महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। अब घर वालों के इच्छा के मुताबिक उसका ब्याह हो रहा था। पहले पति के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस सर्च वारंट लेकर पहुंची थी। दुल्हन को सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद दुल्हन को नारी निकेतन भेज दिया। 
विज्ञापन


मुरादाबाद रेलवे के सामने कोतवाली निवासी सरदार जसवंत सिंह अपने बेटे सतनाम सिंह की बारात लेकर बुधवार को काठगोदाम गौला बैराज पहुंचे थे। अचानक वहां काठगोदाम थाने के एसएसआई संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स पहुंच गई। लड़की सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। लड़की के आते ही पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। पीछे-पीछे युवती के माता-पिता भी चल दिए। पुलिस ने युवती को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन


पता चला कि युवती ने गौजाजाली उत्तर निवासी सूबेदार पाल के बेटे दीपक कुमार पाल से तीन अक्तूबर 2017 को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों ने अपने परिजनों से शादी की बात छिपाए रखी। परिवार के लोगों ने युवती की शादी मुरादाबाद के युवक से तय कर दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर दीपक कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थनापत्र दिया कि उसकी पत्नी को परिजनों ने बंधक बना रखा है। उसकी पत्नी आने के लिए बार-बार एसएमएस कर रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस मामले में मंगलवार को सर्च वारंट जारी कर दिया। बुधवार को वारंट काठगोदाम पुलिस को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लड़की ने बताया कि उसने दीपक के साथ कोर्ट मैरिज की है। हालांकि उसने यह भी कहा कि यह शादी भी उसकी मर्जी से हो रही थी लेकिन अब वह नारी निकेतन जाना चाहती है। शादी करना नहीं चाहती है। इस मामले में मजिस्ट्रेट ने युवक से पूछा कि शादी के चार महीने बाद तक पत्नी को घर क्यों नहीं लेकर गए। लड़के ने कहा कि परिजनों ने उसे बंधक बना रखा था। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने युवती को नारी निकेतन में दाखिल कर दिया।

अपनी मर्जी से हुई नारी निकेतन
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बताया कि युवती दीपक कुमार पाल की वैधानिक पत्नी है। वह अपनी मर्जी से नारी निकेतन गई है। जब लड़की अनुरोध करेगी तो उसका बयान कराया जाएगा। चूंकि लड़की और लड़के बालिग और शादीशुदा है इस कारण दूसरी शादी अवैध मानी जाएगी।  हालांकि लड़की ने बयान दिया कि मुरादाबाद की शादी भी उसकी मर्जी से रही थी, नियमानुसार पुलिस ने अवैध शादी होने से रोक दिया है।


दो साल पहले हुई थी दोस्ती
दीपक कुमार पाल का कहना था कि दो साल पहले दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोस्ती हो गई। दोनों सिडकुल में काम करते थे। हंगामे के डर से दोनों ने शादी की बातें छिपाए रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed