{"_id":"600c88938ebc3e340274ab98","slug":"the-problems-of-online-admission-in-mbpg-college-will-be-overcome-haldwani-news-hld412288166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश की दिक्कतें दूर होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश की दिक्कतें दूर होंगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में एमए प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया से परेशान कई छात्र शनिवार को प्राचार्य से मिले और मार्कशीट अपलोड करने के बाद भी प्रवेश न होने की शिकायतें कीं। प्राचार्य ने छात्रों को भरोसा दिया कि ऑनलाइन प्रवेश में आ रही दिक्कतों का समाधान संबंधित विषय के विभाग के प्राध्यापकों को करनी होंगी, इसके लिए उन्हें दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि कुछ विद्यार्थियों की यह शिकायतें भी थीं कि उन्होंने एमए प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा कर दिया है मगर पोर्टल पर शुल्क जमा होना नहीं दर्शा रहा हैै। इस समस्या के लिए कर्मचारियों को बैंक डिटेल देखकर समाधान करने को कहा गया है। इधर, विद्यार्थियों की यह भी शिकायत थी कि एमए में ऑनलाइन प्रवेश में समस्या आने पर प्राध्यापक फोन नहीं उठा रहे हैं जबकि कॉलेज में कहा जा रहा है संबंधित विभाग के प्राध्यापक से बात करें। इस पर प्राचार्य ने स्वयं कुछ प्राध्यापकों को मोबाइल फोन मिलाकर बात करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला। इसे प्राचार्य ने गंभीरता से लेते हुए आदेश जारी किए हैं कि अब जिस किसी भी प्राध्यापक फोन बंद मिलता है तो ऐसे प्राध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लाइब्रेरी की किताबें न लौटाने पर सिक्योरिटी होगी जब्त
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की ओर से शनिवार को नोटिस जारी किया गया है लाइब्रेरी की किताबें न लौटाने वाले छात्रों की सिक्योरिटी जब्त की जाएगी। छात्रों को किताबें लौटाने के लिए लाइब्रेरी से फोन भी किए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि वर्ष2012 से 2016 सत्र में सिक्योरिटी जमा कर किताबें लेने वाले विद्यार्थियों से 28 जनवरी तक किताबें लौटाने को कहा गया है। किताब वापसी के साथ सिक्योरिटी राशि लौटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो छात्र किताब वापस नहीं करेंगे, उनकी सिक्योरिटी राशि कोषागार में जमा करा दी जाएगी।