{"_id":"5e7f94ed8ebc3e6fd1001cb4","slug":"the-only-military-could-not-give-a-son-a-mouthguard-to-his-father-haldwani-news-hld3786266176","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलौता फौजी बेटा नहीं दे सका पिता को मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलौता फौजी बेटा नहीं दे सका पिता को मुखाग्नि
विज्ञापन
प्रतीकातमक फोटो।
हल्द्वानी। कोरोना वायरस के चलते इकलौता फौजी बेटा पिता को मुखाग्नि नहीं दे सका। परिवार के लोगों ने फौजी के पिता का अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर काफी लोग सामाजिक दूरी बनाकर खड़े थे।
संजय नगर- 2 बिंदुखत्ता निवासी नायक लीलाधर पाठक अरुणाचल प्रदेश में नायक के पद तैनात है। शुक्रवार रात नायक के बीमार पिता नारायण दत्त पाठक (63) की घर पर निधन हो गया। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी इकलौते फौजी बेटे लीलाधर को दी। पता चला कि कोरोना वायरस के चलते सभी हवाई सेवा रद्द कर दी गई है।
इसके चलते वह घर नहीं आ सके। इस पर बेेटे ने आने में परिजनों से बेबसी जताई। परिवार के लोग सामाजिक दूरियां बनाते हुए शव को लेकर गौला नदी गए। नारायण दत्त के भाई कैलाश पाठक और गणेश पाठक ने बड़े भाई को मुखाग्नि दी। बेटे ने मोबाइल पर रोते हुए अपना दुखड़ा सुनाया, जिसे परिजनों ने ढाढ़स बधाया। बताया कि यहां सभी के सहयोग से अंत्येष्टि कर दी गई है।
विज्ञापन
परिवार के करीबी नायब सूबेदार (रि.) उमाकांत पाठक ने बताया कि बेटे को देश भक्ति के मद्देनजर ड्यूटी जरूरी थी। इस मौके पर भुवन चंद्र पाठक, भास्करानंद पाठक, रवींद्र पाठक, भूपेंद्र पाठक, गौरव पाठक, केदार पाठक, प्रमोद कालौनी, ईश्वर सिंह चुफाल आदि मौजूद थे।