फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The old dispute related to the Nitin murder case has resurfaced in haldwani

Uk: नितिन हत्याकांड से जुड़ा पुराना विवाद फिर उभरा, पार्षद को छुड़ाने में विधायक की भूमिका पर उठे सवाल

Mon, 05 Jan 2026 11:34 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:34 PM IST
सार

नितिन लोहनी की हत्या के बाद चार महीने पहले पार्षद अमित बिष्ट से जुड़ा एक पुराना प्रकरण फिर चर्चा में आ गया है। उस मामले में राजनीतिक दबाव के आरोप लगे थे, जिसे लेकर अब कानून व्यवस्था और न्याय पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
The old dispute related to the Nitin murder case has resurfaced in haldwani
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में नितिन की हत्या भाजपा के पार्षद अमित बिष्ट के दुस्साहस का चरम है। इससे पहले भी वह लोगों को पीटने सहित अन्य कारणों से विवादों में रह चुका है। सितंबर में एक युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने उसे पकड़ा तो कालाढूंगी के भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने कोतवाली में धरना देकर तत्कालीन एसएसपी पीएन मीणा को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

विज्ञापन

सात सितंबर 2025 को पार्षद व भाजपा नेता अमित बिष्ट उर्फ चिंटू का रामपुर रोड पर किसी युवक को बुरी तरह पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस तक मामला पहुंचा तो रातोंरात पार्षद को उठा लिया गया। अगली दोपहर तक यह मामला राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया और कालाढूंगी के भाजपा विधायक बंशीधर भगत कोतवाली में पार्षद के समर्थन में धरने पर बैठ गए। इसका पता चलते ही कार्यकर्ता भी वहां आ जुटे।

विज्ञापन

विधायक ने अमित को पार्टी कार्यकर्ता बताते हुए पुलिस पर उसे छोड़ने का दबाव बनाया। वह एसएसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ता देख तत्कालीन एसएसपी पीएन मीणा मौके पर पहुंचे और विधायक का मान मनौव्वल किया। मजबूरन पुलिस को पार्षद अमित को छोड़ना पड़ा। चार महीने पहले हुए प्रकरण को लेकर लोगों ने अपनी भड़ास भी निकाली। उनका कहना था कि पार्षद को पहले ही सबक मिल गया होता तो आज नितिन की जान न जाती। चार महीने पहले हुए प्रकरण को लेकर लोगों ने अपनी भड़ास भी निकाली। उनका कहना था कि पार्षद को पहले ही सबक मिल गया होता तो आज नितिन की जान न जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड को पुराने प्रकरण से जोड़ अफवाह फैला रहे हैं लोग: भगत

हल्द्वानी। मासूम नौजवान की निर्मम हत्या की गई है, यह केवल एक अपराध नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए यह एक गहरा घाव है। यह बात विधायक बंशीधर भगत ने कही। प्रेस को जारी बयान में विधायक भगत ने कहा कि इस दुखद घटना के बाद कुछ लोग जानबूझकर अफवाहें फैला रहे हैं कि आरोपी को उनका संरक्षण प्राप्त था। पुराने प्रकरण को गलत तरीके से इस घटना से जोड़ा जा रहा है। वह परिस्थिति पूरी तरह अलग थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो चुका था। नितिन हत्याकांड क्रूर और अस्वीकार्य है। अपराधी को सजा मिलनी चाहिए। अपराधियों को संरक्षण देना उनकी विचारधारा में शामिल नहीं है। उन्होंने पुलिस से हत्याकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच करने की मांग करते हुए कहा कि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाकर समाज में बेहतर संदेश दिया जाना चाहिए।

नितिन को मिलना चाहिए न्याय : कैड़ा

नितिन मेरे पुरोहित का बेटा था। उसमें न तो किसी प्रकार का व्यसन था और न उसका कोई रिकार्ड ही खराब था। वह दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था और 8-10 दिन छुट्टी में आया था। उसकी दर्दनाक हत्या से पूरे पहाड़ के लोग स्तब्ध हैं। बच्चे की हत्या कैसे हुई, सभी अचंभित हैं और निंदा कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उस बच्चे को न्याय मिलना चाहिए क्योंकि वह निर्दोष था। उस बच्चे की आत्म को न्याय मिलना चाहिए। मुझे सरकार और कानून पर पूरा भरोसा है। - रामसिंह कैड़ा, विधायक भीमताल।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed