{"_id":"7dcd1072b88e517d63ad7f25d045a025","slug":"the-official-inauguration-of-the-garden-drm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने किया राजभाषा उद्यान का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने किया राजभाषा उद्यान का लोकार्पण
ब्यूरो /अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल)।
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल रेल प्रबंधक चंद्र मोहन जिंदल ने रेलवे स्टेशन पर स्थापित प्रथम राजभाषा पार्क का लोकार्पण करते हुए कहा कि देश के प्रथम राजभाषा पार्क में विश्व के सभी भाषाओं की जानकारी देवनागरी स्लोगनों के माध्यम से आम लोगों को आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन
स्लोगन में दिलचस्पी रखने वालों के लिए राजभाषा पार्क में ज्ञान अर्जित करने की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। डीआरएम ने पार्क निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले अभियंता आरएस कमल वंशी समेत अन्य कर्मकारों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मंडल द्वारा टीम को चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
इज्जतनगर मंडल के राजभाषा अधिकारी राजेंद्र कुमार एवं सवारी व मालगाड़ी डिपो के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता आरएस कमल वंशी ने बताया कि नव निर्मित राजभाषा पार्क में सुमित्रानंदन पंत पुस्तकालय से मंगाई गयी ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संग्रह भी शामिल है।
विज्ञापन
श्री कमल वंशी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक व दो के मध्य वर्ष 2013 में पार्क का निर्माण शुरू किया गया था। जिसे विभाग के दर्जन भर से अधिक कर्मचारियों ने सामाजिक सरोकार की भावना से निर्मित किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल साह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अरुण कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जवाहर राम, राजभाषा अधिकारी राजेंद्र कुमार समेत रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
समाचार पत्र विक्रेताओं और हाकरों ने आरपीएफ कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर रेलवे स्टेशन में अखबार नहीं बेचने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत डीआरएम से की।
कहा कि कुछ दिन पूर्व आरपीएफ कर्मियों द्वारा रेलवे स्टेशन में तैनात खानपान वेंडरों के साथ शराब पीकर मारपीट किए जाने का समाचार प्रकाशित किया गया था।
हाकरों का कहना है कि चार दशक से समाचार पत्र स्टेशन पर बेचने का कार्य किया जा रहा है। डीआरएम से मुलाकात ने उन्होंने मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। डीआरएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।