{"_id":"574b39094f1c1b7d28109121","slug":"the-national-award-tanvi-nvaji","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल अवार्ड से नवाजी गई तन्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल अवार्ड से नवाजी गई तन्वी
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Mon, 30 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
नेशनल अवार्डी तन्वी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कोलकाता के साइंस सिटी सेंटर में आयोजित एक समारोह में नैनीताल निवासी तन्वी जोशी को डॉ. मालिनी एलन नोबल अवार्ड से नवाजा गया। तन्वी रुद्रपुर के चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल की छात्रा हैं। तन्वी के पिता जगदीश जोशी वरिष्ठ पत्रकार तथा माता जया जोशी गृहणी हैं।
कोलकाता में शुक्रवार को आयोजित समारोह में तन्वी को एलन के ट्रस्ट के प्रमुख जीपी सरकार ने पुरस्कृत किया। समारोह में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर, होम्योपैथी काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. रामजी सिंह और बांग्लादेश से आए डॅा. असफुल रहमान भी मौजूद थे। तन्वी ने बीते वर्ष मेडिकल कालेज से प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास कर अपनी डिग्री पूरी की थी। कोलकाता की नामी कंपनी ऐलन के ट्रस्ट ने डॉ. मालिनी ऐलन नोबल अवार्ड की शुरुआत की थी।
इसमें देशभर के होम्योपैथी कालेजों में अपने बैच में पहला स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को यह अवार्ड दिया जाता है। उत्तराखंड से तन्वी को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। तन्वी को पुरस्कार के रूप में गोल्ड मेडल के साथ ही दस हजार रुपये का चेक दिया गया। तन्वी की इस उपलब्धि पर पश्चिम बंगाल चिकित्सा स्वास्थ्य विवि के कुलपति डॉ. वी. विश्वास, कालेज के एमडी डॉ. केसी चंदोला, प्रधानाचार्य डॉ. आरके मिश्रा आदि ने खुशी जाहिर कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। तन्वी मूल रुप से अल्मोड़ा की रहने वाली है। समारोह में तन्वी के पिता जगदीश जोशी और माता जया जोशी भी मौजूद थे।