{"_id":"61269ade8ebc3e79fc75d8b4","slug":"the-mountain-is-slipping-in-amgarhi-30-families-are-in-panic-ramnagar-news-hld43572500","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमगढ़ी में खिसक रहा पहाड़, 30 परिवार दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमगढ़ी में खिसक रहा पहाड़, 30 परिवार दहशत में
विज्ञापन
रामनगर ग्राम सभा अमगढ़ी के खैराड़ गांव में भूस्खलन से टूटी मकान की दीवार।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम सभा अमगढ़ी के खैराड़ गांव में हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहाड़ धीरे-धीरे खिसक रहा है। प्रशासन ने एहतियात ग्रामीणों को अमगढ़ी इंटर कॉलेज में अस्थायी तौर पर रखा है। ग्रामीणों की रात तो इंटर कॉलेज में कट रही है लेकिन दिन में ग्रामीण घरों में जाकर मवेशियों की देखरेख कर रहे हैं।
ग्राम सभा अमगढ़ी के अंतर्गत खैराड़ गांव में करीब 30 परिवार रहते हैं। जिस पहाड़ पर गांव बसा है, वहां पिछले दो सप्ताह से भूस्खलन हो रहा है। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान गंगा नैनवाल और उनके पति गणेश नैनवाल ने प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद नैनीताल एसडीएम व रामनगर एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने गांव का दौरा किया और ग्रामीणों के इंटर कॉलेज में रहने की व्यवस्था की। साथ ही ग्रामीणों को राशन भी मुहैया कराया है। ग्रामीण दिन में गांव में जाकर अपने मवेशियों की देखभाल कर रहे हैं।
इंटर कालेज और खैराड़ के बीच करीब पांच किमी का फासला है। लगातार हो रही बारिश से स्थिति और भयावह हो रही है और ग्रामीण प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। प्रभावित परिवारों में प्रेम राम, ईश्वरी लाल, कृपाशंकर, केशव राम, पीतांबर, गिरीश चंद्र, खुशाली राम, दलीप कुमार, चंदन राम, पूरन चंद्र, दीवानी राम, तारा चंद्र, लछिमा देवी, मनेति देवी, हरुलि देवी, बबीता देवी, मोहनी देवी, चंपा देवी, भावना देवी, मालती देवी, भगवती देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों को भलौन में मिले हैं पट्टे
रामनगर। प्रधान पति गणेश नैनवाल ने बताया कि ग्रामीणों को 2006 में भलौन गांव में पट्टे मिले थे लेकिन ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण ये लोग वहां मकान नहीं बना पाए। वह किसी तरह अपनी गुजर बसर कर रहे हैं। अब भूस्खलन ने उनके समक्ष समस्या खड़ी कर दी है। ग्रामीणों को सिर्फ प्रशासन से ही मदद की आस है। इंटर कॉलेज में पानी और बिजली की सुविधा नहीं है।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अमगढ़ी के इंटर कॉलेज में ग्रामीणों के रहने की व्यवस्था की है। वहीं ग्रामीणों को राशन भी प्रशासन की ओर से दिया गया है। गांव कोटाबाग ब्लॉक व नैनीताल तहसील के अंतर्गत आता है। प्रभावी कार्यवाही नैनीताल से ही होगी।
- विजयनाथ शुक्ल, एसडीएम रामनगर