फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   the market will be buzzing today

धनतेरस पर बहार, बाजार आज होगा गुलजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
the market will be buzzing today
हल्द्वानी। धनतेरस पर इस बार सोने चांदी के आभूषणों की बिक्री में उछाल आने की उम्मीद है। सराफा व्यवसायियों ने इस बार खास तैयारी की है। सोने-चांदी की कीमतों में खास तेजी न होने के कारण वह धनतेरस पर अच्छा व्यवसाय होने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, पटेल चौक आदि प्रमुख बाजार दीपावली की सजावटी सामग्री से पटे हैं। बर्तन कारोबारियों ने भी तैयारी की है। मंगलपड़ाव स्थित मूर्ति की दुकानों पर इस बार माता लक्ष्मी, गणेश जी की मूर्तियों की लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है। बिजली माला और झालर की दुकानें भी सजी हुई हैं। माता लक्ष्मी का चेहरा 40 रुपये से लेकर 340 रुपये में बिक रहा है। खील - खिलौने और दीये की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सोने-चांदी के भाव
22 कैरेट सोना 47,400 रुपये
24 कैरेट सोना 49,400 रुपये
चांदी 66,800 रुपये प्रति किलो
-
कोट मय फोटो
कोरोना महामारी और आपदा की वजह से कारोबार अपेक्षाकृत कम है। हालांकि धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। कम लागत के छोटे आभूषणों की बिक्री होने की उम्मीद है। सराफा, रेडीमेड, इलेक्ट्रानिक्स व्यवसाय से जुड़े सभी व्यापारियों को आशा है कि अच्छा कारोबार होने से बाजार की पटरी पर लौट सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवीन वर्मा, अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
-
इस बार दीपावली पर बर्तन बाजार में खास तैयारी की गई है। ग्राहकों में स्टील के बर्तनों को लेकर काफी क्रेज है। धनतेरस पर पूजा पाठ से जुड़े बर्तनों के साथ ही पीतल और स्टील के बर्तनों की काफी डिमांड होती है। स्टील के बर्तनों के अलावा फ्रिज की तांबे की बोतलें, जग, शीशे के डिब्बे, पीतल के फैंसी लोटे, कांसे का डिनर सेट आदि विशेष तौर पर मंगाए गए हैं।
- राजीव अग्रवाल बर्तन व्यवसायी एवं अध्यक्ष प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल
-
धनतेरस को देखते हुए सराफा व्यवसायियों ने खास तैयारी की है। धनतेरस पर भी बड़ी संख्या में लोग सोने के आभूषण, सोने के सिक्के खरीदते हैं। दीपावली पूजन के लिए 10 ग्राम का चांदी का सिक्का एक हजार रुपये और पांच ग्राम का पांच सौ रुपये, चांदी की मूर्ति 100 ग्राम की 9 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक में मंगाए गए हैं।

- घनश्याम रस्तोगी महामंत्री, ग्रीन सिटी सराफा एसोसिएशन
धनतेरस पर मां लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों की बिक्री खूब होती है। काफी लोग मूर्तियों की एडवांस बुकिंग करा गए हैं। आकर्षक परिधानों से सजे गणेश जी और माता लक्ष्मी की मूर्तियों की अधिक डिमांड है। कुबेर जी की मूर्तियों की भी काफी डिमांड है। इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
- रुपेंद्र नागर मूर्ति कारोबारी, होली मैदान मंगलपड़ाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed