फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The man's body was found in the hotel room Etawah

होटल के कमरे में मिला इटावा के युवक का शव

Thu, 07 May 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 07 May 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
The man's body was found in the hotel room Etawah

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का आडिट करने आए चार्टर्ड अकाउंटेंट का शव होटल के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके आने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत को सामान्य मान रही है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब नौ बजे नैनीताल क्लब चौराहा के समीपवर्ती कोहिनूर होटल से पुलिस को सूचना मिली की कमरा नंबर 301 अंदर से बंद है और पर्यटक कोई जवाब नहीं दे रहा है। सूचना पर सीओ एचसी सती, कोतवाल टीआर वर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। 9:30 बजे किसी तरह रूम खोला गया तो युवक बाथरूम में मृत पड़ा था।
विज्ञापन


पैंट आधी खुली होने और बाथरूम में उल्टी की होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि युवक शौच करते हुए चक्कर खाकर गिरा होगा और हार्टअटैक या अथवा ब्रेन हैमरेज के चलते उसकी मौत हुई होगी। कमरे से बरामद कागजातों से उसकी शिनाख्त कमल कुमार (24) पुत्र लक्ष्मण दास निवासी सादीलाल धर्मशाला के पीछे 141 स्वरूपनगर इटावा (यूपी) के रूप में हुई। होटल कर्मियों के मुताबिक बीती रात खाना खाने के बाद कमल ने दूध भी पिया। सुबह कई बार खटखटाने पर दरवाजा न खोलने के पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इध्रा, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के हर्षित साह ने बताया कि अंशुल अग्रवाल एंड कंपनी की ओर से इन दिनों बैंक का आडिट कराया जा रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार को कमल यहां पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने बैंक का लगभग 6-7 घंटे रात करीब सात बजे तक आडिट भी किया। बुधवार को सीनियर मैनेजर नारायण सिंह कबडवाल के साथ उन्हें आडिट के लिए ज्योलीकोट जाना था। बाद में आडिट कंपनी प्रतिनिधि रिजाउल करीम और नरेंद्र पाठक भी मौके पर पहुंच गए थे।

उनका कहना था कि वह वहां से साथ आए थे। कंपनी के निर्देशों के क्रम में हमने हल्द्वानी आडिट शुरू किया तो कमल ने नैनीताल में। एचएचओ को कहना है कि परिजनों के यहां पहुंचने पर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


अप्रैल में किया था ज्वाइन
सहकर्मियों के मुताबिक कमल ने नवंबर 2014 में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का कोर्स पूरा किया था। अप्रैल 2015 में ही उसने कंपनी ज्वाइन की थी। उन्होंने बताया कि युवक की मां की पूर्व में मौत हो चुकी है, जबकि पिता बीमार हैं। बहन अंकिता की शादी भरथना कस्बे में और दीपा की शादी आगरा में हुई है। घर की जिम्मेदारी कमल के ही कंधों पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed