फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The last village of Bethalghat will be connected by Khalad road

बेतालघाट का अंतिम ग्राम खलाड़ सड़क से जुड़ेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 03:02 AM IST
विज्ञापन
The last village of Bethalghat will be connected by Khalad road
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। नैनीताल विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड बेतालघाट के अंतिम ग्राम खलाड़ तक जल्द सड़क पहुंच जाएंगी। सड़क निर्माण के बाद बेतालघाट के समस्त ग्राम मोटर मार्ग से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

बहुप्रतीक्षित पांगकटारा से खलाड़ मोटर मार्ग निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के सतत प्रयासों से वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति मिल जाने से निर्माण की मुख्य बाधा का निराकरण हो गया है। वन मंत्रालय भारत सरकार ने इसके लिए सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। क्षेत्र निवासी लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। यशपाल की पहल पर शासन स्तर पर इसके प्रस्ताव को तेजी से आगे बढ़ाकर विभिन्न आपत्तियों का निराकरण कराया गया। फल व सब्जी की उपजाऊ पट्टी होने के बावजूद अत्यंत घना वन क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में मोटर मार्ग निर्माण में बार बार आपत्ति लग जाती थी। बाद में यशपाल ने विभिन्न चरणों में इसकी स्वीकृति का प्रयास किया। तब प्रथम चरण में गरखेत से पांगकटारा तक की स्वीकृति मिली थी जिस पर वर्तमान में कार्य चल रहा है। उनके निरंतर प्रयास से अब द्वितीय चरण में पांगकटारा से खलाड़ तक की स्वीकृति भी मिल गई है।
विज्ञापन

यशपाल ने 2009 में क्षेत्रवासियों की ओर से मार्ग निर्माण की कठिनाई और इस कारण फल सब्जियों की मार्केटिंग न हो पाने और पानी के लिए महिलाओं को कई किमी पैदल चलने की समस्या से अवगत कराया था। तब यशपाल ने वादा किया था कि वे खलाड़ में दोबारा मोटरमार्ग के निर्माण के बाद ही आएंगे। तब से वे इसके लिए प्रयासरत थे। उन्होंने बताया कि अब मोटर मार्ग निर्माण हेतु 1.71 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण की वन मंत्रालय भारत सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जल्द यह भूमि मार्ग निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दी जाएगी। क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने बताया कि बताया कि मार्ग के निर्माण से यातायात सहित पानी की कमी की समस्या का भी निदान होगा। साथ ही क्षेत्र के अनेक गांव मोटर मार्ग से जुड़ जाएंगे। मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी है। खलाड़ निवासी क्षेत्रीय ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी, पीसी गोरखा, भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, संजय वर्मा सहित तमाम ग्रामीणों ने इसके लिए मंत्री का आभार जताया है।

प्रतीकात्मक।

प्रतीकात्मक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed