{"_id":"e4a8d62c372acf9917c49e4277bea009","slug":"the-lake-city-attired-like-the-bride-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की तरह सज गई सरोवर नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की तरह सज गई सरोवर नगरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
Updated Fri, 18 Sep 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार से महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। इसके लिए नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। तल्लीताल से मल्लीताल तक जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बाजारों को माता की ध्वजा और पताकाओं से सजाया गया है। मेले को लेकर रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों के निर्माण का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।
रामसेवक सभा के मुख्य प्रवक्ता जगदीश बवाड़ी ने बताया कि 18 सितंबर की शाम को राम सेवक सभा के कार्यकर्ताओं की एक टोली कदली वृक्ष लाने के लिए ज्योलीकोट के चोपड़ा गांव जाएगी।
विज्ञापन