फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The lack of a science teacher is ruining children's future maths

Nainital News: विज्ञान के शिक्षक न होने से बिगड़ रहा बच्चों के भविष्य का गणित

Wed, 08 Oct 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 08 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The lack of a science teacher is ruining children's future maths
भीमताल (नैनीताल)। लंबे समय से इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं होने से विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। जिले में इंटर कॉलेज में 251 प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते अभिभावकों को बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। वहीं सबसे अधिक समस्या विज्ञान विषय में प्रवक्ताओं के खाली पदों से उठानी पड़ रही है। बच्चों को विज्ञान विषय के लिए अन्य विद्यालयों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रवक्ताओं के रिक्त पदों से अगले साल होनी वाली बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षाफल में भी असर पड़ सकता है। शिक्षा विभाग की ओर से प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए देहरादून निदेशालय में पत्र भेजा गया है लेकिन प्रवक्ताओं के पदों में नियुक्ति को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। जिले में सामान्य शाखा पुरुष वर्ग प्रवक्ता पद में हिंदी में 43, अंग्रेजी 23, संस्कृत 13, भौतिक विज्ञान 09, रसायनशास्त्र 09, गणित 11, बॉयोलॉजी 12, राजनीतिक शास्त्र 26, अर्थशास्त्र 27, इतिहास 10, भूगोल 21, समाजशास्त्र के 04 पद रिक्त हैं। महिला सामान्य वर्ग प्रवक्ता में 41 पद रिक्त हैं। अभिभावकों की ओर से सरकार और शिक्षा विभाग से रिक्त पदों में नियुक्ति को लेकर मांग की जा रही है। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि प्रवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर निदेशालय में पत्र भेजा है। उम्मीद है जल्द प्रवक्ताओं के पदों में नियुक्ति शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed