फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The judge threatened the shopkeeper, shutting down Tallital Market in protest

जज ने दुकानदार को धमकाया, विरोध में तल्लीताल बाजार बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The judge threatened the shopkeeper, shutting down Tallital Market in protest
नैनीताल के तल्लीताल स्थित आयुषमान स्टोर में हुए विवाद के बाद सैनिटाइजर के रेट देखते तल्लीताल एस? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। निचली अदालत के एक न्यायिक अधिकारी पर दुकानदार से अभद्रता करने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तल्लीताल व्यापार मंडल ने शुक्रवार शाम बाजार बंद करा दिया और देर शाम तल्लीताल में सांकेतिक जाम लगाया। घंटों हंगामे के बाद तय हुआ कि मामले में व्यापारियों का शिष्टमंडल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से भेंट कर न्यायिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन

तल्लीताल बाजार में क्रांति चौक के पास स्थित आयुष्मान स्टोर में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक युवक सैनिटाइजर लेने पहुंचा। दुकान स्वामी रामेश्वर साह ने 348 रुपये का सैनिटाइजर युवक को दिया। व्यापारी के अनुसार कुछ देर बाद युवक ने यह कहते हुए सैनिटाइजर वापस कर दिया कि यह सामान मंगाने वाले व्यक्ति को पसंद नहीं आ रहा है। इस पर साह ने युवक को पैसे वापस कर दिए। रामेश्वर साह ने बताया कि युवक के जाने के बाद ही एक व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन

उसने खुद को न्यायिक अधिकारी बताया और सैनिटाइजर की कालाबाजारी करने, नकली सैनिटाइजर बेचने का आरोप लगाते हुए अभद्रता की और जेल भिजवाने की धमकी दी। साह ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजर प्रिंट रेट पर ही बेचा था और सैनिटाइजर खरीद का पक्का बिल भी उन्हें दिखाया था। उन्होंने फोन कर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही व्यक्ति दुकान से चला गया। इसकी जानकारी अन्य व्यापारियों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए और दुकान के सामने व्यापारियों की भीड़ जुट गई।
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की
तहसीलदार भगवान सिंह चौहान, सीओ विजय थापा, तल्लीताल के थानाध्यक्ष विजय मेहता और उपनिरीक्षक दलीप कुमार और दीपक बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार साह से जानकारी ली। व्यापारियों ने अभद्रता करने वाले पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारियों ने तल्लीताल बाजार बंद का आह्वान कर दिया और देखते ही देखते तल्लीताल बाजार बंद हो गया।

पुलिस के समझाने पर खोला जाम
बाजार बंद करने के बाद सभी व्यापारी डांठ पर एकत्रित हुए। शाम 7:25 बजे व्यापारियों ने तल्लीताल में सांकेतिक जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद व्यापारियों ने दस मिनट बाद ही जाम खोल दिया। राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक ने भी व्यापारियों के उत्पीड़न का विरोध किया। कार्रवाई की मांग करने वाले व्यापारियों ने तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन लाल साह, मारुति साह, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, सभासद मोहन नेगी, राजेंद्र मनराल, ममता जोशी, संजय साह, विक्की राठौर, घनश्याम बेलवाल, विक्की लामा, नासिर खान, हेमंत रूबाली, सनी रवेल, रवेल सिंह आनंद, भय्यू सती समेत दर्जनों व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed