फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The idea was cooked rice in summer car

गर्मी का अंदाजा कार में चावल पकाकर किया

Tue, 09 Jun 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 09 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
The idea was cooked rice in summer car

भीषण पड़ रही गर्मी से हर कोई परेशान है। गर्मी इतनी है कि अंडा फोड़कर फर्श पर रख दिया जाए तो मिनटों में आमलेट तैयार हो जाए। ऐसे ही कार का इस्तेमाल केवल सुहाने सफर के लिए नहीं होता है, बल्कि गर्मी में उसका इस्तेमाल वक्त पड़ने पर ‘ओवन’ के तौर पर भी होता है।

विज्ञापन


चौंकिए नहीं? यह सच है। बाकायदा धूप में खड़ी कार में चावल पकाया जा रहा है। मेडिकल कालेज के कैंसर इंस्टीट्यूट के एक डाक्टर सुबह जब ओपीडी में मरीज को देखने के लिए गए तो कार पार्किंग करने के बाद उसमें कच्चा चावल रख गए। जब वह लौटकर आए तो चावल पक चुके थे।
विज्ञापन


 मेडिकल कालेज कालेज कैंसर इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. स्वरूप कहते हैं कि इन दिनों दिन में तापमान 40 से 42 डिग्री हो जाता है। कार के अंदर बेहद गर्मी होती है। भीतर के तापमान को जांचने के लिए पहले उन्होंने तापमान जांचने का यंत्र रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें कार के अंदर का टेंपरेचर 64 डिग्री रिकार्ड हुआ। इसके बाद उन्हें विचार आया कि अगर इतनी गर्मी है तो क्या कार के अंदर चावल पक सकता है। इसको जांचने के लिए वह चावल (ब्राउन राइस) लेकर आए।

 सुबह करीब नौ बजे ओपीडी में जाने से पहले कार को कैंसर इंस्टीट्यूट पार्किंग में पार्क करने के बाद उसमें स्टील के खाने के डिब्बे में चावल को पानी में डालकर बंद कर दिया।


दोपहर में वह ओपीडी खत्म कर कार के पास पहुंचे और दरवाजा खोलकर डिब्बा खोला तो चावल पूरी तरह पक चुके थे। वहीं, कार में पके हुए चावल को देखने के लिए दूसरे डाक्टर और इंस्टीट्यूट के कर्मी भी कौतूहल वश पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed