{"_id":"603171188ebc3ee908406044","slug":"the-houses-will-be-known-as-daughters-in-nainital-haldwani-news-hld415546169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में बेटियों के नाम से जाने जाएंगे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में बेटियों के नाम से जाने जाएंगे घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनीताल अब बेटियों के नाम से भी पहचाना जाएगा। जिला प्रशासन ने नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र के हर घर को बेटियों के नाम से पहचान देने की पहल शुरू कर दी है। घर घर सर्वे कर बेटियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू हो गई है।
बता दें कि डीएम का कार्यभार संभालने के बाद धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। साथ ही नैनीताल को दुनिया में पहचान दिलाने के जिले के हर एक घर का नाम उस घर की बेटी के नाम पर रखने की घोषणा की है। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि इस योजना की शुरुआत अब नैनीताल पालिका क्षेत्र से की जा रही है। पालिका क्षेत्र के हर घर को उसकी बेटी के नाम से पहचान दिलाने के लिए घर के बाहर बेटी के नाम से नेम प्लेट लगाई जाएगी।
बताया कि घर की पहचान बेटी के नाम कार्यक्रम को साकार करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर बेटियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। डीएम ने बताया कि भविष्य में जब भी मुख्यमंत्री नैनीताल आएंगे तब उनसे इस योजना का शुभारंभ भी कराया जाएगा।