फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The High Court questioned in the case of death of the baby during delivery

प्रसव के दौरान बच्चे की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब

Tue, 23 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Tue, 23 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत होने और गर्भाशय निकाले जाने के मामले में अस्पताल प्रशासन, शासन और सरकार को हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिया है।

विज्ञापन

हल्द्वानी निवासी ममता भट्ट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सात जुलाई 2013 को एसटीएच हल्द्वानी में प्रसव के लिए वह भर्ती हुई थी। डाक्टरों की लापरवाही के कारण उसके बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

बाद में डाक्टरों ने उसकी बच्चेदानी भी निकाल दी। इसकी शिकायत करने पर शासन ने एक जांच कमेटी बनाई। याचिकाकर्ता के मुताबिक इस कमेटी ने आरोपी डाक्टरों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की। ममता भट्ट ने इस मामले की स्वतंत्र निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोमवार को न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। पक्षों की सुनवाई के बाद पीठ ने अस्पताल प्रशासन, शासन और सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed