{"_id":"636952860a097e38651b1981","slug":"the-high-court-agreed-to-run-a-mass-movement-ramnagar-news-hld481250696","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट को जन आंदोलन चलाने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट को जन आंदोलन चलाने पर बनी सहमति
विज्ञापन
रामनगर के ब्लॉक आयोजित बैठक में शामिल अधिवक्ता व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। हाईकोर्ट को नैनीताल से रामनगर शिफ्ट करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक और विभिन्न समाजसेवी संगठनों का समर्थन जुटाया है। सभी ने बार एसोसिएशन को समर्थन देते हुए जन आंदोलन चलाने पर सहमति जताई।
ब्लॉक सभागार में रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह चौहान की अध्यक्षता और सचिव सुखदेव सिंह के संचालन में हुई बैठक में सभी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने कहा कि बिना लड़े रामनगर को कुछ भी नहीं मिला। जो कुछ भी हासिल हुआ है वह रामनगर की जनता के संघर्ष का परिणाम है। रामनगर की आम जनता, सामाजिक, राजनीतिक, छात्र, व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हाईकोर्ट को रामनगर स्थानांतरित करने के आंदोलन में शामिल होंगे।
बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अगुवाई में शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर हाईकोर्ट को रामनगर में शिफ्ट करने की मांग करेगा।
विज्ञापन
समर्थन देने वालों में सांसद प्रतिनिधि इंदर सिंह रावत, विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, पूर्व पालिका अध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, अनिल अग्रवाल खुलासा, मनमोहन अग्रवाल, हेम चंद्र भट्ट, रोहित, तुलसी, पीसी जोशी, कनिष्क उपप्रमुख महेश भारद्वाज, कांग्रेस के डॉ. निशांत पपनै, लालमणि, अशोक गोयल, महेश जोशी, विनोद अंजान, सभासद तनुज दुर्गापाल, पान सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह चौहान, महावीर सिंह रावत, विजय पाल सिंह रावत, डॉ. जफर सैफी, नदीम अख्तर, जगदीश मासीवाल, सुरेश नैनवाल, ललित तिवारी, बालम सिंह बिष्ट, अतुल अग्रवाल, प्रभात ध्यानी, जगतपाल सिंह रावत, गणेश कुमार गगन समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिवक्ता शामिल रहे।