फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The heat and humidity in Haldwani have made people miserable

Uttarakhand Weather: हल्द्वानी का पारा 36.5 डिग्री...तपिश 40 जैसी, नमी ने और बढ़ाई मुश्किल; लोग हुए परेशान

Thu, 13 Aug 2026 11:23 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 13 Aug 2026 11:23 PM IST
सार

हल्द्वानी में भीषण धूप और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हवा में अत्यधिक नमी के कारण वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.5°C और न्यूनतम 26.1°C दर्ज किया गया।

विज्ञापन
The heat and humidity in Haldwani have made people miserable
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हल्द्वानी में तपिश व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तेज धूप और हवा में अत्यधिक नमी के कारण वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हुई। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी का अधिकतम पारा 36.5 और न्यूनतम पारा 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

शहर में सुबह के समय हवा में आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत तक पहुंच गया जो शाम पांच बजे घटकर 63 प्रतिशत रहा। उच्च आर्द्रता के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही। उमस के कारण लोग पसीना-पसीना हो गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में हीट इंडेक्स या लू जैसी कोई स्थिति नहीं है। दूसरी ओर, पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम पारा 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जिससे वहां मौसम राहत भरा रहा।

विज्ञापन

 

आज नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मौसम फिर करवट लेगा। शुक्रवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए हीट इंडेक्स क्या है
हीट इंडेक्स तापमान और हवा की नमी को मिलाकर तय होने वाला और महसूस होने वाला तापमान है। 36 डिग्री तापमान और करीब 80 प्रतिशत आर्द्रता होने पर महसूस होने वाला तापमान लगभग 40 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। तापमान के साथ आर्द्रता बढ़ने पर पसीना जल्दी नहीं सूखता और शरीर को गर्मी अधिक महसूस होती है। बृहस्पतिवार को पंतनगर आदि जगहों पर सुबह के समय आर्द्रता 80 तक पहुंच गई थी। हीट इंडेक्स दिनभर तापमान और हवा में नमी के अनुसार बदलता रहता है। तापमान कम होन पर हीट इंडेक्स भी कम हो जाता है। -रोहित थपलियाल, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून

 

क्या न करें-

  • दिन के समय सीधी धूप में जाने से बचें। 
  • ज्यादा चीनी वाली ड्रिंक्स लेने से बचें।
  • बच्चों को कभी भी बंद वाहनों में अकेले न छोड़ें।

सेहत पर असर

  • शरीर में पानी की कमी का होना।
  • त्वचा संबधी बीमारी और कमजोर इम्यूनिटी
  • मानसिक तनाव और सूजन होना।
  • बहुत अधिक पसीना आना।
  • दिल और किडनी जैसे अंगों पर अतिरिक्त दबाव।

 

हल्द्वानी का 10 दिन के बीच बदलता तापमान

  • 1 अगस्त- अधिकतम 34 और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस
  • 2 अगस्त- अधिकतम 33.4 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
  • 3 अगस्त- अधिकतम 32.6 और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस
  • 4 अगस्त- अधिकतम 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस
  • 6 अगस्त- अधिकतम 32.4 और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस
  • 7 अगस्त- अधिकतम 34.6 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस
  • 8 अगस्त- अधिकतम 34.7 और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस
  • 9 अगस्त- अधिकतम 33.5 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस
  • 10 अगस्त- अधिकतम 31.8 और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस
  • 11 अगस्त- अधिकतम 33 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस
  • 13 अगस्त- अधिकतम 36.5 और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed