फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The funeral pyres of four people who died in a road accident in Patrani

Nainital: एक साथ जलीं चार चिताएं तो हर आंख हुई नम, पटरानी में सड़क हादसे में गई जान; परिजनों का बुरा हाल

Wed, 07 May 2025 10:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 May 2025 10:52 AM IST
सार

ओखलकांडा के पटरानी दुर्घटना में मारे गए चार मृतकों की मंगलवार को नम आंखों से अंत्येष्टि हुई। एक साथ चार चिताएं जलने के बाद गांव में हर तरफ मातम पसरा है।

विज्ञापन
The funeral pyres of four people who died in a road accident in Patrani
ओखलकांडा के पटरानी में सड़क हादसे वाले मार्ग की नपाई करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पतलोट के पास ओखलकांडा के पटरानी दुर्घटना में मारे गए चार मृतकों की मंगलवार को नम आंखों से अंत्येष्टि हुई। एक साथ चार चिताएं जलने के बाद गांव में हर तरफ मातम पसरा है।

विज्ञापन

सोमवार को हरीशताल से पटरानी जा रहे बारात के वाहन के पटरानी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई थी। घायलों का हल्द्वानी एसटीएच में उपचार चल रहा है। हादसे में मारे गए डूंगर राम निवासी गांजा, पनुली देवी निवासी पटरानी, दीवान राम निवासी गलनी गांजा और नंदराम निवासी पटरानी की गमगीन माहौल में गांव के घाट में ही अंत्येष्टि की गई। मृतकों के परिजनों ने चिता को मुखाग्नि दी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट के बाद मिलेगा मृतकों को मुआवजा
पटरानी सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दिया जाएगा। धारी के एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि चारों मृतकों के परिजनों को पीएम रिपोर्ट के बाद मानक के तहत 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएमओ से जल्द से जल्द पीएम रिपोर्ट देने को कहा गया है, ताकि मुआवजा राशि दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद राजनीति करने का आरोप
पटरानी में सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग नेताओं पर सड़क हादसे के बाद भी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए दुघर्टना पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed