{"_id":"5e75122d8ebc3e6fe8310bd2","slug":"the-forest-department-showed-such-tactics-illegal-miners-pressed-a-finger-under-the-denture-ramnagar-news-hld377947830","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने दिखाई ऐसी तरकीब, अवैध खनन करने वालों ने दांतो तले उंगली दबाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने दिखाई ऐसी तरकीब, अवैध खनन करने वालों ने दांतो तले उंगली दबाई
विज्ञापन
रामनगर अवैध भंडारण को सीज करती वन विभाग की टीम।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। ड्रोन कैमरे की मदद से वन विभाग ने छोई में अवैध खनन कर भंडारण करने वालों को पकड़ा है। साथ ही दो डंपर और छह हजार घनमीटर स्टॉक को सीज भी कर दिया।
शुक्रवार को शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने ड्रोन कैमरे की मदद से नदी से रेता बजरी ले जाते हुए एक डंपर को देखा। पीछा करने पर भंडारण की जगह का पता चला। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों को देख कर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी, तहसीलदार पूनम पंत, रेंजर बैलपड़ाव संतोष पंत और रेंजर रामनगर हरेंद्र कुमार ने उस जगह पर पहुंचकर डंपर और उपखनिज सीज कर दिया।
यह भंडारण ग्राम गजपुर बडुआ स्थित दाबका स्टोन क्रशर का है। स्टॉक स्वामी ने लाइसेंस भी रिन्यू नहीं कराया था। स्टॉक स्वामी के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। विभाग की टीम में वन दरोगा नंद किशोर, खिलाड़ी राम, गोविंद, सरप सिंह, हीरा पांडे, आनंद बोरा, आमिर खान, मनोज तिवारी, विनीत, विपिन, देवलाल, तारा चंद्र आदि थे। संवाद