{"_id":"68c862e13bb42b866604833a","slug":"the-forest-department-inspected-the-barrage-to-channelize-the-river-haldwani-news-c-239-1-ntl1004-108925-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नदी को चैनालाइज करने के लिए वन विभाग ने लिया बैराज का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नदी को चैनालाइज करने के लिए वन विभाग ने लिया बैराज का जायजा
Tue, 16 Sep 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15 सितंबर 02- कोसी बैराज के पास चेनालाइज को लेकर जायजा लेती वन विभाग की टीम।फोटो स्त्रोत व
रामनगर। कोसी बैराज से लेकर टेड़ा गांव तक नदी को चैनलाइज करने के लिए वन विभाग की टीम ने सोमवार को जायजा लिया। टीम ने मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। मंजूरी के बाद यहां सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे कोसी नदी से सटे भरतपुरी, पंपापुरी समेत अन्य क्षेत्र के लोगों को पानी के कटाव से राहत मिलेगी।
कोसी बैराज में आने वाले पानी के चलते टेड़ा से लेकर बैराज तक सिल्ट जमा हो गई है। इस कारण भरतपुर, पंपापुरी समेत कोसी से सटे क्षेत्रों में पानी का कटाव हो रहा है। इस समस्या पर अमर उजाला ने रामनगर में कोसी के करवट बदलने से लोगों की नींद उड़ी शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज की टीम ने टेड़ा से लेकर कोसी बैराज तक जमा सिल्ट के कारण नदी की धारा का रुख गांवों की ओर होने का जायजा लिया। डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि अनुमति मिलते ही सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद नदी को चैनलाइज करने का कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद