फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The encroachment on the road leading to the Tehsil complex was removed.

Nainital News: तहसील परिसर को जाने वाले रास्ते पर किया कब्जा हटाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The encroachment on the road leading to the Tehsil complex was removed.
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ वर्कशॉप लाइन से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी तक अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट मालिक ने तहसील परिसर को जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण किया था और मौके पर गंदगी का अंबार था। इस पर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया और गंदगी पर 10 हजार का चालान काटा। वहीं अतिक्रमण पर एक हजार का चालान और काटा गया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने वर्कशॉप लाइन से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन तक सड़क और फुटपाथ पर किए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान तहसील परिसर के लोगों ने बताया कि दिल्ली दरबार उनके जाने वाले रास्ते पर कब्जा कर देता है। रास्ते पर गंदगी भी फैलाता है। इस पर नगर आयुक्त ने अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद टीम ने फुटपाथ भी अतिक्रमणमुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed