{"_id":"631f7cf77e77d5618f17306c","slug":"the-elephant-broke-the-car-of-the-inspector-in-mohan-ramnagar-news-hld4755051184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्से में गजराज: मोहान में हाथी ने दरोगा की कार तोड़ी, चाय की दुकान में भी की तोड़-फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्से में गजराज: मोहान में हाथी ने दरोगा की कार तोड़ी, चाय की दुकान में भी की तोड़-फोड़
Tue, 13 Sep 2022 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:58 AM IST
सार
रात के समय एक हाथी ने आवास के बाहर खड़ी दरोगा की स्कार्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं बगल में चाय की दुकान भी तोड़ डाली।
विज्ञापन
रामनगर के मोहान क्षेत्र में क्षतिग्रस्त दरोगा की स्कार्पियों कार।
- फोटो : RAMNAGAR
विस्तार
रामनगर के मोहान में रविवार रात हाथी ने दरोगा की कार क्षतिग्रस्त कर दी और एक चाय की दुकान में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने घटना की जानकारी ली। अल्मोड़ा पुलिस की मोहान चौकी में तैनात दरोगा विनोद कुमार घई रविवार रात आईएमपीसीएल फैक्टरी के पास अपने आवास पर सोए हुए थे।
विज्ञापन
रात के समय एक हाथी ने आवास के बाहर खड़ी दरोगा की स्कार्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं बगल में चाय की दुकान भी तोड़ डाली। क्षतिग्रस्त कार सुबह के समय देखी गई। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि वह क्षेत्र हाथी कॉरिडोर है और वहां पर हाथियों को आना जाना लगा रहता है। हाथियों के रास्ते में यदि कोई अवरोध आता है तो वह उसे हटा देते हैं। उन्होंने क्षेत्र में राहगीरों और ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन