फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   the ee of irrigation department was questioned

सिंचाई विभाग के ईई को प्रतिकूल प्रविष्टि देकर तलब किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
the ee of irrigation department was questioned
नैनीताल की नैनीझील में नाव में बैठकर निरीक्षण करते डीएम सविन बंसल व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। डीएम सविन बंसल ने सोमवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और साफ सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान गैरहाजिर रहने पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि करने, नाला नंबर 23 में फैली गंदगी और मलबा नहीं हटाने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ 25 बार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को कार्यालय में तलब किया।
विज्ञापन

डीएम बंसल ने तल्लीताल से मल्लीताल तक और उसके बाद बीडी पांडे अस्पताल, चीना बाबा मंदिर, मेट्रोपोल, बोट हाउस क्लब, कैपिटल सिनेमा क्षेत्र का भ्रमण कर सौंदर्यीकरण, क्षतिग्रस्त सड़कों, म्यूरल्स स्थापना के लिए जगहों के चिन्हीकरण, नगर पालिका लाइब्रेरी, नालों एवं शौचालयों की सफाई के साथ ही झील का भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के पास नाले की सफाई के लिए समय से धनराशि उपलब्ध कराने के बाद भी नाले की सफाई नहीं होने और निरीक्षण के समय उपस्थित न होने पर डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने 15 मार्च तक नाले की सफाई नहीं की तो अगले वित्तीय वर्ष में सिंचाई विभाग को जिला योजना से मिलने वाली धनराशि में 30 प्रतिशत की कटौती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सड़कों के शॉर्ट टर्म ट्रीटमेंट के लिए लोनिवि की ओर से कार्य योजना तैयार नहीं करने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लोअर माल रोड पर पूर्व में क्षतिग्रस्त रोड के दोनों ओर आईं दरारों पर चिंता जताते हुए लोनिवि अधिकारियों को आईआईटी की सर्वे कर चुकी टीम के साथ वार्ता कर शॉर्ट टर्म ट्रीटमेंट के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने ईओ को माल रोड में लगे कूड़ेदानों को बदलवाने के निर्देश दिए। बताया कि पालिका के पीछे पुराने घोड़ा स्टेंड में बच्चों के लिए पार्क बनाया जाएगा, जिसमें मिकी माउस, झूले आदि की व्यवस्था होगी।

भ्रमण के दौरान यह लोग रहे मौजूद
राजीव लोचन शाह, मनोज जोशी, एसडीएम विनोद कुमार, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय, सीओ विजय थापा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीएस कुटियाल, दीपक गुप्ता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed