फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The dilapidated building in which studies were stopped five years ago, that dilapidated room was turned into a polling place.

Nainital News: जिस जर्जर भवन में पांच साल पहले बंद हो गई पढ़ाई, उस जर्जर कक्ष को बना दिया मतदेय स्थल

Fri, 19 Apr 2024 06:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 19 Apr 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated building in which studies were stopped five years ago, that dilapidated room was turned into a polling place.
हल्द्वानी। शहर के बीचोबीच स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवलचौड़ में आज वोट डाले जाएंगे। पर निर्वाचन विभाग ने यहां जर्जर कमरे को बूथ बना दिया है जिसे पांच साल पहले शिक्षा विभाग निष्प्रयोज्य घोषित कर चुका था। यह लापरवाही मतदाताओं के साथ ही वहां तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।
विज्ञापन



प्राइमरी स्कूल के परिसर में पांच और मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं इसी परिसर में माध्यमिक विद्यालय में भी दो मतदेय केंद्र बनाए गए हैं। स्कूल के शिक्षकों के अनुसार विकल्प के तौर पर दूसरे कमरे की भी व्यवस्था है लेकिन भौतिक निरीक्षण के बाद भी 93 नंबर के बूथ पर कमरा नंबर दो को ही मतदेय स्थल बना दिया गया। भवन की हालत को देखते हुए पोलिंग पार्टियों के रुकने के लिए अन्यत्र भवन को भी तैयार किया गया। जिस कक्ष को मतदेय स्थल बनाया गया है उसे स्कूल प्रबंधन पांच साल पहले ही निष्प्रयोज्य घोषित कर चुका है। इससे पहले इस कक्ष में पाचवीं की कक्षाएं लगती थीं। वर्तमान में दरवाजे क्षतिग्रस्त होने और दीवार से सरिया दिखने पर भवन के आस-पास बच्चों को खेलने भी नहीं दिया जाता। वहीं चुनाव से पूर्व इसे लेकर रिपोर्ट भी तैयार की गई थी लेकिन उस पर गौर नहीं किया गया।
विज्ञापन





स्कूल में अन्य भवन भी विकल्प के तौर पर हैं। जिस कक्ष को मतदेय स्थल बनाया गया है उसमें दरवाजे और दीवारों की हालत खराब है। इस कक्ष का प्रयोग पिछले पांच सालों से विद्यालय की ओर से नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुसुमलता मुरारी, प्राध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवलचौड़



मतदेय स्थल पर मतदान से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। भौतिक निरीक्षण के दौरान सभी पहलुओं को देखा गया था।

रेखा कोहली, एसडीएम कालाढूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed