फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The DIG made the child sit on his chair

डीआईजी ने बच्चे को अपनी कुर्सी पर बैठाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
The DIG made the child sit on his chair
हल्द्वानी कोतवाली में बाल मित्र पुलिस थाने का उद्धाटन के अवसर पर डीआईजी निलेश आनन्द भरणे के साथ स - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ. निलेश आनंद भरणे ने एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के साथ कोतवाली थाना परिसर में बाल थाने का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीआईजी ने खुद के लिए रखी गई कुर्सी पर दस वर्षीय रुद्र प्रताप सिंह को बैठाया। साथ की रुद्र प्रताप सिंह ने डीआईजी के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि इस थाने का निर्माण उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा निर्देश और मानकों के अनुरूप किया गया है। इसका उद्देश्य अनजाने में दिशा भटकने वाले बच्चों का मानसिक तनाव कम करना है और उन्हें सही दिशा देने की कोशिश की जाएगी। वहीं, एसएसपी ने बताया कि बालमित्र थाने में उपनिरीक्षक दीपा जोशी और एक महिला पुलिस कर्मी की नियुक्ति की गई है। बाल आयोग के सदस्य और काउंसलर बच्चों को अपराध से दूर रखने की कोशिश करेंगे। थाने में बच्चों के खेलने के लिए झूले और खिलौनों रखे गए हैं। बताया कि बच्चों की मदद के लिए डायल 1098, 112 जिला बाल संरक्षण समिति हल्द्वानी का नंबर 9756490227 और बाल कल्याण समिति नंबर 9557761277 उपलब्ध है। सीआईडी और यूनिसेफ ने बालमित्र थाना के लिए 21 मानक बनाए हैं। इस मौके पर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी सर्वेश पवार, सीओ यातायात प्रमोद कुमार साह, सीओ शांतनु पाराशर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी व्योमा जैन, जिला बाल संरक्षण के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, टीआई राकेश महरा, निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चों को गुड और बेड टच के बारे में बताएंगे
एसएसपी ने बताया कि बच्चों को गुड और बेड टच की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान बालमित्र थाने को गुब्बारों से सजाया गया था। खिलौने भी रखे गए थे। इस दौरान 20 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed