फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Cubs broke the back

शावक ने तोड़ा दम

Thu, 22 Dec 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Thu, 22 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
The Cubs broke the back
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन



बजूनियाहल्दू गांव में मां से बिछुड़े तेंदुआ के शावक ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। शावक के शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। डीएफओ नेहा वर्मा ने बताया कि शावक को उसकी मां से मिलाने के लिए विभाग ने पूरी कोशिश की। बताया कि शावक के मरने से पहले मादा तेंदुआ चार बार शावक के पास आई, लेकिन शावक को नहीं ले गई।
 इधर वन्य जीव विशेषज्ञों की माने तो शावक के बीमार होने की स्थिति में मादा गुलदार शावक को छोड़ जाती है। बताते चलें कि मंगलवार को सुरेश जोशी को उनके खेत से सटे नाले में एक शावक मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया था। डीएफओ वर्मा ने बताया कि बकरी का दूध पिलाकर शावक को उसी जगह पर रखा गया था। जहां ग्रामीणों को शावक मिला था। बताया कि शावक के पास में लगे कैमरे में चार बार तेंदुआ की लोकेशन टै्रप हुई है। आरओ आनंद रावत ने बताया कि गांव में सुरक्षा के लिहाज से वनकर्मियों की गश्त लगातार जारी है।
विज्ञापन



संभवत: मादा गुलदार के दो-तीन शावक होंगे। शावक के बीमार होने की स्थिति में गुलदार शावक को छोड़ जाती है। गुलदार के चार बार मौके पर आने के बाद भी शावक को न ले जाने की स्थिति इस ओर इशारा कर रही है कि शायद शावक बीमार हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पराग मधुकर धकाते, वन संरक्षक।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed