{"_id":"696aa9d8764438ffc604a277","slug":"the-council-members-submitted-a-memorandum-regarding-the-water-problem-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-3060-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सभासदों ने पानी की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सभासदों ने पानी की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
Sat, 17 Jan 2026 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर पेयजल की समस्या को दुरुस्त करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मनोज गंगवार को सौंपे ज्ञापन में सभासदों ने कहा कि नगर पालिका में नए जुड़े क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बनी है। इसके साथ ही रामनगर के अन्य क्षेत्रों में भी पानी की समस्या है। आरोप लगाया कि समस्या के निस्तारण के लिए जल संसाधन के कर्मियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। व्यवस्था दुरुस्त होने तक फिलहाल टैंकरों से जलापूर्ति कराने की भी मांग की है। इस दौरान सभासद तनुज दुर्गापाल, शमीम अहमद, हेमंत बिष्ट, दीप्ति बिष्ट, नदीम, नवीन सुनेजा, शबाना परवीन समेत कई सभासद मौजूद रहे। संवाद