फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The corporation is unable to arrange buses for the passengers

निगम यात्रियों के लिए बसों की नहीं कर पा रहा व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The corporation is unable to arrange buses for the passengers
नैनीताल में रविवार को बस स्टेशन में यात्रियों की भीड़ होने से सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते हुए। ? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। पर्यटन सीजन के बावजूद परिवहन निगम यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। निगम दावा तो कर रहा है कि पर्यटन सीजन को देखते हुए 11 अतिरिक्त बसें रूट पर बढ़ाई गई हैं। यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। इसके बाद भी यात्रियों को बसों में सीट पाने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नैनीताल में इन दिनों पर्यटन सीजन के चलते देश विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। तल्लीताल रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को हल्द्वानी के यात्रियों की अधिक भीड़ होने से सीट पाने के लिए यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्री सीट पाने के लिए खिड़कियों से बसों में घुसते देखे गए। कई यात्रियों के बीच सीट को लेकर कहासुनी और धक्कामुक्की भी हुई। बाद में परिवहन निगम की ओर से बसों के अतिरिक्त चक्कर लगवाए गए और कुछ अतिरिक्त बसें भी हल्द्वानी हो भेजीं गईं।
विज्ञापन

तल्लीताल स्टेशन प्रभारी आरके रौतेला ने बताया कि यात्रियों की संख्या अधिक होने से हल्द्वानी के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए। उन्होंने कहा इन दिनों यात्रियों की संख्या अधिक होने से करीब 38 बसों से संचालन किया जा रहा है। यह बसें एक दिन में 55 से 60 फेरे लगा रही हैं। यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed