फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The coming 15 days will witness amazing celestial events

Nainital News: रोचक आकाशीय घटनाओं के साक्षी बनेंगे आने वाले 15 दिन

Tue, 16 Sep 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 16 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The coming 15 days will witness amazing celestial events
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो)
नैनीताल। सितंबर का दूसरा पखवाड़ा रोचक आकाशीय घटनाओं का साक्षी बनने जा रहा है। इस दौरान आंशिक सूर्यग्रहण पड़ेगा और शरद विषुव पड़ेगी जब दिन और रात बराबर अवधि के होंगे और शरद ऋतु की शुरुआत होगी। इसके अलावा गुरु और चंद्रमा बेहद करीब आएंगे। शनि पृथ्वी के बहुत निकट आकर चमकीला नजर आएगा और आकाशगंगा भी साफ नजर आएगी।
विज्ञापन

16 सितंबर को अर्धचंद्राकार चांद बृहस्पति के बहुत करीब दिखाई देगा। इस दौरान बृहस्पति को नंगी आंखों से देखा जा सकेगा और दूरबीन की मदद से इसके गैलीलियन चंद्रमाओं को भी देखा जा सकेगा। 21 सितंबर को दो खगोलीय घटनाएं होंगी। रात में चांदनी न होने के कारण आकाशगंगा, तारा समूह और चमकीले आकाशगंगा के केंद्र देखे जा सकेंगे। इसके अलावा, शनि सूर्य के विपरीत दिशा में और पृथ्वी के निकट आने से सामान्य से अधिक चमकीला दिखाई देगा। 21 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात को पड़ेगा, इसलिए भारत में नजर नहीं आएगा। इस पखवाड़े में एनजीसी 55 नामक आकाशगंगा को देखने का अवसर मिलेगा जिसे काल्डवेल 72 या मोतियों की माला भी कहा जाता है क्योंकि इसका आकार मोतियों की एक पंक्ति जैसा लंबा होता है।
विज्ञापन



22 सितंबर को भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर होगा सूर्य
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान (एरीज) के रजिस्ट्रार मोहित जोशी ने बताया कि 22 सितंबर को विषुव के दिन सूर्य भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर होता है जिसके परिणामस्वरूप दुनिया के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात की लंबाई लगभग बराबर होती है। इस दिन से शरद ऋतु की शुरुआत हो जाती है। विशेष बात है कि इसे समान दिन और रात कहा जाता है लेकिन वायुमंडलीय अपवर्तन के कारण विषुव के दिन अंधेरे की तुलना में दिन का प्रकाश थोड़ा अधिक होता है। कुछ दिन बाद जाकर दिन और रात की समान लंबाई घटित होती है जिसे इक्विलक्स कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed