{"_id":"5e0a51a78ebc3e87ee3bbb04","slug":"the-coldest-day-ever-haldwani-news-hld3676588150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों पहर, ठंड का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों पहर, ठंड का कहर
विज्ञापन
कोहरे में साइकिल से जाता व्यक्ति।
हल्द्वानी। मौसम ने दिसंबर में ठंड का रिकार्ड अपने नाम किया है। 30 दिसंबर 2019 भी पिछले 11 वर्षों में सबसे अधिक ठंडा रहा। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाने और 31 दिसंबर को शीत दिवस होने की संभावना जताई है।
सोमवार को सुबह हल्की धूप खिली थी। धूप के बावजूद शीतलहर और गलन ने बेहाल कर रखा था। दिन चढ़ने के बाद भी गलन और शीतलहर से राहत नहीं मिली। हालांकि लोगों ने धूप जरूर सेंकी। अधिकतम तापमान 11.0 और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 9.4 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रात में घना कोहरा छाएगा और 31 दिसंबर को मौसम खुलने की संभावना है मगर शीतलहर और गलन से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
30 दिसंबर का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2009 20.2 4.4
2010 22.5 13.4
2011 24.2 6.6
2012 21.4 3.5
2013 21.5 4.2
2014 24.5 6.3
2015 20.2 6.3
2016 20.5 9.7
2017 24.5 7.3
2018 19.0 2.8
2019 11.0 6.3
नैनीताल में बादल और ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
सरोवर नगरी में सोमवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ था और चटक धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे। शाम चार बजे के करीब हवाएं चलने लगी, जिससे ठंड में एकाएक इजाफा हो गया। ठंड के चलते स्थानीय लोगों के अलावा यहां पहुंचे सैलानियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।