फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The center plans to bring mass worker

केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता

Thu, 30 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Thu, 30 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The center plans to bring mass worker
नैनीताल में प्रेस कांफ्रेंस करते ‌न‌िशशिंक - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने नैनीताल क्लब में कार्यकर्ताओं की बैठक में आह्वान किया कि केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा चुनाव के लिए काफी कम समय रह गया है इसलिए कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह लगन और मेहनत से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। 
विज्ञापन


निशंक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से जनता पहले से ही परेशान थी, लेकिन बीते दो माह के उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य की वजह से भी कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों का अब मोह भंग हो चुका है। जनता भाजपा को सत्ता में देखने के लिए आतुर है। कार्यकर्ता पद की लालसा छोड़ पूरे मनोयन से पार्टी के चुनाव प्रचार में जुट जाएं।
विज्ञापन


इससे पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज साह ने कार्यकर्ताओं की ओर से निशंक का फूल मालाओं से स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री दया किशन पोखरिया ने किया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, अंबा दत्त आर्य, तुलसी कठायत, दिनेश आर्या, विमला अधिकारी, मोहन पाल, भावना मेहरा, विवेक साह, हरीश जोशी, मनोज  जोशी, संजय कुमार संजू, भानु पंत, कुंदन बिष्ट, अशोक कुमार, प्रकाश आर्या, किशन पांडे, जोगा राम, पंकज भट्ट, तुलसी कठायत, आनंद बिष्ट, रूचिर साह समेत दर्जनों आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed