फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The campaign to make the city plastic free

शहर को प्लास्टिक फ्री बनाने को चला महाअभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
The campaign to make the city plastic free
प्रतीकात्मक तस्वीर

हल्द्वानी

विज्ञापन


चेहरे पर मास्क, हाथों में दस्ताने और जोश से लबरेज सैकड़ों हाथ... बुधवार की सुबह हल्द्वानी की सड़कों पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन के आह्वान पर शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों ने मिशन जीरो प्लास्टिक मुहिम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

‘स्वच्छ शहर से स्वस्थ भारत-शहर हमारा, संवारेंगे भी हम’ मुहिम का शुभारंभ कुसुमखेड़ा स्थित एसबीआई ब्रांच के पास सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम विवेक रॉय ने किया। यहां एसबीआई के आला अधिकारियों, स्टॉफ और द मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने सड़क किनारे प्लास्टिक कूड़ा निस्तारित किया। इससे साथ ही ब्लॉक कार्यालय, कठघरिया चौराहा, लामाचौड़, नैनीताल रोड, काठगोदाम, रामपुर रोड, पीलीकोठी रोड, कुसुमखेड़ा सहित शहर के 50 से अधिक स्थानों पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों ने सड़क किनारे, खाली प्लॉटों में पड़े प्लास्टिक कूड़े को निस्तारित करने में जुटे रहे। मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला के साथ नगर निगम की टीम ने भी प्लास्टिक निस्तारण में भागीदारी की।
विज्ञापन


ये भी रहे मुहिम में शामिल
एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन, शिक्षा विभाग, आईएमए, बिग बाजार, वॉकवे मॉल, सुजाता नृत्यालय, एलआईसी, आईटीबीपी, इनरव्हील क्लब, इनरव्हील क्लब शाइनिंग, सीमा डिजिटल फोटो स्टूडियो, स्टेंडर्ड स्वीट्स, फ्यूचर फोरम, जिला प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों के बच्चों की भागीदारी:
जीआईसी कठघरिया, एबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जूनियर हाईस्कूल कठघरिया, सेमफोर्ड पब्लिक स्कूल, द मास्टर्स स्कूल, डीपीएस लामाचौड़, दीप्ति पब्लिक स्कूल, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जूनियर हाईस्कूल कमलुवागांजा, यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीपीएस उदयलालपुर, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, निमोनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, द हैरिटेज स्कूल, केवीएम लामाचौड़, लिटिल फ्लावर स्कूल, सिल्वर स्टोन स्कूल, सिथिंया सीनियर सेकेेंडरी स्कूल, आनंदा एकेडमी, हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज, जीआईसी नारायणनगर, रेनबो स्कूल, एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जूनियर हाईस्कूल मुखानी, इमैनुअल पब्लिक स्कूल, देवभूमि पब्लिक स्कूल, जीएचएस देवलचौड़, विजडम पब्लिक स्कूल, आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल, एमवीएम हल्द्वानी, जीएचएस प्रेमपुर लोशज्ञानी, स्कॉलर एकेडमी होम, छड़ायल, जूनियर हाईस्कूल छड़ायल, सेंट लारेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल डहरिया, एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, समिट पब्लिक स्कूल, कैमरेडी स्कूल, एचएन इंटर कालेज, मेडिकल नर्सिंग कालेज, महात्मा गांधी इंटर कालेज, लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल, निसाद मेमोरियल स्कूल, जीआईसी बनभूलपुरा, यूनिक जूनियर हाईस्कूल, नूर मेमोरियल स्कूल, बीएलएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीजीआईसी धौलाखेड़ा, हिमालय विद्या मंदिर गौजाजाली, दून कॉन्वेंट स्कूल, जीएचएस गौजाजाली, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, ललित महिला इंटर कालेज, इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौलापार, स्प्रिंग फील्ड स्कूल, इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल, जीजीआईसी बनभूलपुरा, हीरा कुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौलापार, जीजीएचएस गांधीनगर, वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, रामकृष्ण सरस्वती जूनियर हाईस्कूल, जीजीआईसी कालाढूंगी रोड, होली एंजल स्कूल, जूनियर हाईस्कूल जेल रोड, पीएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केवीएम हीरानगर, डॉन बॉस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, हाई लेंडर पब्लिक स्कूल, रैड रोज पब्लिक स्कूल, महिला डिग्री कॉलेज, हेरिटेज स्कूल,ऑरम द ग्लोबल स्कूल, जीआईसी राजपुरा, ज्ञानभारती स्कूल, ड्रोन पब्लिक स्कूल, जीजीएचएस राजपुरा, विद्या मंदिर स्कूल, एमबी इंटर कालेज, एमबीपीजी कालेज, सी ग्रीन वैली नवीन शिशु शिक्षालय, श्री गुरुतेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खालसा इंटर कालेज, टिक्कू मॉडर्न स्कूल, हिमालया विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीएम मेमोरियल स्कूल, क्वींस पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल,जूनियर हाईस्कूल तुलसीनगर, क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल दमुवाढूंगा, जीजीएचएस जवाहर ज्योति, हिमालय, विद्या मंदिर, सेंट ल्यूक स्कूल, नैनी वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जिम कार्बेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आदर्श पब्लिक स्कूल, नगर निगम बालिका इंटर कालेज, जीपीएस कन्या काठगोदाम, जीपीएस कन्या, रेलवे, एमवीएम काठगोदाम, नगर निगम बालक इंटर कालेज, बाल संसार इंटर कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed