हल्द्वानी। कांग्रेसियों ने स्वराज आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने दोनों नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण किया और कहा कि इंदिरा गांधी और सरदार पटेल निर्भीक, निडर और त्वरित निर्णय लेने वाले राजनेता थे। उन्होंने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, हेमंत बगड्वाल, महेश शर्मा, दीपक बल्यूटिया, जया बिष्ट, संध्या डालाकोटी, हाजी सुहेल सिद्दीकी, जीवन कार्की, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, ललित मोहन पांडेय, संदीप भैंसोड़ा, मंजू तिवारी, सतनाम सिंह, बिमला सांगुड़ी, पुष्पा नेगी, बबिता उप्रेती, नरेन्द्र सजवाण, गोविंद बगडवाल, सौरभ भट्ट, अरशद, सरफराज, रिहान मियां, दिवान सिंह मटयानी, कुंदन नयाल, रमेश कोठारी, सालिम, नवीन सांगुड़ी, ताहिर हुसैन, दीपा खत्री, मनीष पांडे आदि मौजूद थे।