फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The boundary prevailed in the advancement and essay debate

वाद विवाद में उन्नति और निबंध में सीमा ने बाजी मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
The boundary prevailed in the advancement and essay debate
आयकर दिवस के मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राएं, विभागीय अधिकरियों के साथ
हल्द्वानी। आयकर विभाग की ओर से आयकर दिवस बृहस्पतिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभाग के काठगोदाम स्थित मुख्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के अलावा वाद विवाद और निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। वाद विवाद प्रतियोगिता में उन्नति चंद्र प्रथम, दीक्षा पांडे द्वितीय और प्रीति मेहरा तृतीय स्थान पर रही जबकि निबंध प्रतियोगिता में सीमा पांडे प्रथम, मधुलिका भट्ट द्वितीय और शीतल सागर तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रधान आयकर आयुक्त सुनीति श्रीवास्तव के निर्देशन में स्थापना दिवस के मौके पर विशेष रूप से विभागीय परिसर में आमंत्रित राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने परिसर भ्रमण किया। अपर आयकर आयुक्त गगन सूद ने छात्राओं को आयकर के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक आयकर आयुक्त डीके आर्या समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

आयकर विभाग ने स्थापना दिवस मनाया
नैनीताल/रामनगर। स्थापना दिवस पर आयकर विभाग कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। कर्मचारियों ने केक काटकर खुशी मनाई और कर्मचारी हितों पर चर्चा की। सहायक आयकर आयुक्त अर्णव सरकार ने विचार रखे। इस मौके पर निरीक्षक अजय नायक, रंजन आजाद, सीनियर टैक्स असिस्टेंट एनएस धौनी, ए नयन, स्टेनोग्राफर विवेक कुमार, विनोद सनवाल, विनय साह, मारुति साह, वेद साह, किशन कौनी, विशाल खन्ना, पवन नाथ, पुनीत टंडन, हरिमोहन भाटिया, रमन गुप्ता, नवीन पाटनी, एके शर्मा, एनके जोशी आदि थे। उधर, रामनगर के आयकर कार्यालय में हुए कार्यक्रम में टैक्स बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, चार्टेड अकाउंटेंट, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं कल्पतरू वृक्ष मित्र समिति सदस्य मौजूद थे। आयकर अधिकारी राहुल कुमार ने स्थापना दिवस की जानकारी दी। इस दौरान कल्पतरू वृक्ष मित्र समिति के साथ मिलकर कोसी बायोडायवर्सिटी पार्क टेड़ा रोड रामनगर में पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम में आयकर निरीक्षक सुदेश कुमार, स्टेनो इदरीस खान, टैक्स बार अध्यक्ष पूर्ण चंदू पांडेय, सचिव संजीव अग्रवाल, कल्पतरू अध्यक्ष अतुल कुमार, सचिव अमीतेस्वेर, व्यापार मंडल के पदाधिकारी मनमोहन अग्रवाल, मनविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण में आशुतोष उप्रेती ने बाजी मारी
हल्द्वानी। 78 वाहिनी एनसीसी से संबद्ध सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कैडेट्स ने कारगिल विजय के उपलक्ष्य में बुधवार को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आशुतोष उप्रेती प्रथम, आयुष पांडेय द्वितीय तथा ख़ुशी वर्मा तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का विषय कारगिल के शहीद व उनकी देश को प्रेरणा था। प्रजवल रौतेला, मानसी रौतेला, निशांत परगाई, संजना बनकोटी का प्रयास सराहनीय रहा। संचालन एनसीसी अधिकारी थर्ड ऑफि सर बीबी जोशी ने किया। इस दौरान अंशिका सुयाल, कात्यायन रौतेला, आशुतोष उप्रेती, ऋचा अग्रवाल, दिव्यांशी पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed