फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The bodies of a businessman and a man were found hanging from a noose in haldwani

Haldwani News: कारोबारी और युवक के शव फंदे से लटके मिले, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे

Mon, 07 Jul 2025 11:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Jul 2025 11:34 AM IST
सार

मुखानी थाना क्षेत्र में शनिवार को भवन निर्माण सामग्री का कारोबारी और एक युवक अपने-अपने घरों में संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले। कारोबारी आर्थिक रूप से परेशान था, जबकि युवक के परिजनों ने उसे किसी भी तरह की समस्या होने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
The bodies of a businessman and a man were found hanging from a noose in haldwani
फांसी

विस्तार

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में शनिवार को भवन निर्माण सामग्री का कारोबारी और एक युवक अपने-अपने घरों में संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले। कारोबारी आर्थिक रूप से परेशान था, जबकि युवक के परिजनों ने उसे किसी भी तरह की समस्या होने से इन्कार किया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीपलपोखरा निवासी मुकेश गोस्वामी उर्फ गोविंद (42) पुत्र आनंद गोस्वामी बिल्डिंग मटीरियल का कारोबारी था। वह यहां पत्नी और एक बेटे के साथ रहता था। कारोबार ठीक से नहीं चल पाने के कारण वह कुछ समय से परेेशान था। शनिवार को वह घर में पंखे से लटका मिला। दूसरा मामला बच्चीनगर गली नंबर नौ का है। यहां शनिवार दोपहर मनीष चौहान (28) पुत्र जगदीश संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे लेकर एसटीएच पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मनीष दिल्ली में नौकरी करता था। कुछ समय पहले नौकरी छोड़कर वह घर आ गया था और तब से यहीं था। उन्होंने युवक को किसी भी प्रकार की परेशानी होने से इन्कार किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed