फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The bail application of the accused for molesting deaf Sanvasini was accepted

मूक बधिर संवासिनी से दुष्कर्म के सजायाफ्ता की जमानत अर्जी स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
The bail application of the accused for molesting deaf Sanvasini was accepted
नैनीताल। हाईकोर्ट ने मूक बधिर संवासिनी से दुष्कर्म के मामले में निचली अदालत से सजा पाए अभियुक्त समा निगार, किरण नौटियाल, अनिता मेंदोला, चंद्रकला क्षेत्री व ललित बिष्ट की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। न्यायमूर्ति एनएस धानिक की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन

मामले के अनुसार अभियुक्त समा निगार, किरण नौटियाल, अनिता मेंदोला, चंद्रकला क्षेत्री व ललित बिष्ट ने हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। इस मामले में गठित एसआईटी ने 27 नवंबर 2015 को देहरादून में दोबारा एफआईआर दर्ज की थी। इसमें मूक बधिर संवासिनी के साथ दुष्कर्म होने तथा गर्भवती होने पर गर्भपात करा देने के आरोप लगाए गए थे। सभी अभियुक्तों को निचली अदालत ने पांच साल की सजा सुनवाई थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए जमानत याचिका दायर की गई थी। पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed