{"_id":"663d6dc977c1a42066094489","slug":"the-authority-team-reached-chartan-lodge-area-inspected-and-stopped-the-construction-work-nainital-news-c-238-1-shld1020-105042-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्राधिकरण की टीम चार्टन लॉज क्षेत्र में पहुंची, निरीक्षण कर निर्माण कार्य रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्राधिकरण की टीम चार्टन लॉज क्षेत्र में पहुंची, निरीक्षण कर निर्माण कार्य रोके
Fri, 10 May 2024 06:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 10 May 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल चार्टन लॉज क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्यों की सूचना के बाद बृहस्पतिवार की सायं प्राधिकरण की टीम सचिव विजयनाथ शुक्ल के नेतृत्व में क्षेत्र में पहुंची। जहां उन्होंने अवैध निर्माण कार्य को रोक दिया। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को फटकार लगाई। वहीं ऊर्जा निगम को अवैध निर्माण करने वालों का कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। जल्द ही सुपरवाइजरों की जिम्मेदारी तय करते हुए क्षेत्रवार अवैध निर्माणों की सूची तैयार की जाएगी।
प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि मरम्मत की आड़ में लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। जबकि पूर्व में ही मरम्मत की अनुमति स्थगित कर एक अनुमति निरस्त कर दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद बृहस्पतिवार की सायं को क्षेत्र में निरीक्षण किया गया है। जहां अवैध निर्माण होता पाया गया है। जिसके चलते इकबाल अहमद को निर्माण कार्य स्वंय तोड़ने के निर्देश दिए। वहीं भुवन जोशी के पास भूमि के न तो कोई दस्तावेज मिले और न ही निर्माण कार्य की प्राधिकरण से अनुमति। उन्होंने बताया कि उक्त निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। सुपरवाइजरों को क्षेत्रवार सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर जाकर अवैध निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।