फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   the accused had burnt the child head after slitting his throat In Haldwani Amit Murder

Haldwani Amit Murder: गला काटने के बाद हत्यारोपी ने जलाया था मासूम का सिर, असफल होने पर दफनाया; हुआ खुलासा

Tue, 12 Aug 2025 10:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Aug 2025 10:28 AM IST
सार

गौलापार के मासूम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्यारोपी ने बच्चे के सिर को धड़ से अलग करने के बाद जलाने का प्रयास किया था। असफलता नहीं मिलने पर उसने अपनी ही गोशाला में ही सिर को कटे हुए हाथ के साथ दफना दिया।

विज्ञापन
the accused had burnt the child head after slitting his throat In Haldwani Amit Murder
अमित हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के गौलापार के मासूम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्यारोपी ने बच्चे के सिर को धड़ से अलग करने के बाद जलाने का प्रयास किया था। असफलता नहीं मिलने पर उसने अपनी ही गोशाला में ही सिर को कटे हुए हाथ के साथ दफना दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

गौलापार निवासी बंटाईदार के 10 साल के बेटे की हत्या के बाद पुलिस ने नौ अगस्त को हत्यारोपी पड़ोसी निखिल जोशी की निशानदेही पर उसकी गोशाला से सिर और हाथ बरामद कर लिया था। इसी दिन एसएसपी पीएन मीणा ने हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि हत्यारोपी ने मासूम की गला घोंटकर हत्या करने के बाद सिर को धड़ से अलग किया।

विज्ञापन

इसके बाद पेट्रोल डालकर सिर को जलाने की कोशिश की। इस दौरान सिर के बाल जल गए लेकिन बाकी हिस्सा नहीं जल सका। ऐसे में आरोपी ने सिर और कटे हाथ को में गड्ढे में दफन कर दिया था। पोस्टमार्टम के दौरान मासूम के सिर के बाल जले हुए पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
बरेली के शाही क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान परिवार गौलापार क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता है। चार अगस्त को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनका 10 साल का बेटा गायब हो गया। सीसीटीवी के जरिये उसकी लोकेशन घर के पीछे गली में मिली। आरोप के बाद शाम पांच बजे पुलिस ने एक परिवार के पांच सदस्यों को उठा लिया। मंगलवार को आरोपी के घर के पीछे बच्चे का सिर और एक हाथ कटा धड़ बरामद हुआ। सिर और हाथ की बरामदगी के लिए परिजनों ने बुधवार से शुक्रवार तक कभी थाने तो कभी चौकी पर धरना दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के घर के पास से सिर और हाथ बरामद कर लिया। इसके बाद हिरासत में लिए गए पांच आरोपियों में से एक निखिल जोशी को हत्यारोपी बनाया गया।



मासूम हत्याकांड का पुलिस खुलासा कर चुकी है। पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही इस मामले में कुछ और बातें कहीं जा सकती हैं। - पीएन मीणा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed