{"_id":"648a13011c08ef7642092f54","slug":"test-of-bus-in-devidhura-basani-rout-nainital-news-c-8-1-167671-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: देवीधूरा-बसानी मोटर मार्ग में सरपट दौड़ी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: देवीधूरा-बसानी मोटर मार्ग में सरपट दौड़ी बस
Thu, 15 Jun 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। आजादी के 75 वर्ष बाद आखिरकार सात गांव के सैकड़ों लोगों का सपना बुधवार को पूरा हो गया। 12 साल से बन रहे देवीधूरा-बसानी मोटरमार्ग पर डामरीकरण का काम पूरा होने के बाद बुधवार को सड़क में बस चलाकर ट्रायल लिया गया। अपने घरों के करीब बस देख ग्रामीणों की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। प्रशासन की संस्तुति के बाद जल्द ही सड़क में वाहन दौड़ने लगेंगे।
देवीधूरा, पापड़ी, बोहरागांव, बेल, नाइसिला, मौना-बाना व बसानी के ग्रामीण सड़क का सपना देख रहे थे। 2012 में सड़क कटान का काम शुरू हुआ था। डामरीकरण के साथ बुधवार को ट्रायल के लिए केमू की बस का संचालन किया गया जिसका ग्रामीणों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
वहीं ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई की सहायक अभियंता नेहा अमरीन मंसूरी को गुलदस्ते देकर आभार जताया और मिठाई खिलाई। इस दौरान ग्राम प्रधान धर्मेंद्र रावत, ग्राम प्रधान चंपा बिष्ट, कैलाश सिंह बिष्ट, किशन लाल, ऋषभ, प्रदीप कुमार, रेवती बिष्ट, प्रेमा देवी, दीवान सिंह, मुन्ना मौजूद थे।