फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Temperature will reach 43 degrees in Uttarakhand by June 20

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में और सताएगी गर्मी, 20 जून तक 43 डिग्री पहुंचेगा तापमान; बारिश की संभावना कम

Tue, 21 May 2024 12:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 21 May 2024 12:54 PM IST
सार

Uttarakhand Weather: अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 15 जून के आसपास उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश की संभावना है। तब तक मैदानी जिलों में पारा 43 डिग्री के पार जाने की आशंका है। 

विज्ञापन
Temperature will reach 43 degrees in Uttarakhand by June 20
उत्तराखंड में और सताएगी गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 15 जून के आसपास उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश की संभावना है। तब तक मैदानी जिलों में पारा 43 डिग्री के पार जाने की आशंका है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन दिन हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है और मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


रविवार को मानसून बंगाल की खाड़ी से होता हुआ अंडमान निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश कर गया है। इसके 29-30 मई तक केरल पहुंचने का अनुमान है। अगर हवाओं की गति सही रही तो 20 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड में दस्तक देगा। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अब अलनीनो का प्रभाव किसी हद तक कम हो गया है। जून के पहले सप्ताह से ला नीनो का प्रभाव शुरू होगा। 20 जून के आसपास उत्तराखंड में मानसून प्रवेश कर जाएगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Weather: आग उगल रहा सूरज...39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, उमस ने निकाला पसीना; यहां गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के मैदानी जिलों में तापमान अभी और अधिक बढ़ने की संभावना है। यहां तापमान 43 डिग्री से भी ऊपर पहुंच सकता है। गर्मी बढ़ने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में लू (गर्म हवाएं) चलेंगी। इसके लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। बताया कि गर्मी जानलेवा भी हो सकती है, इसलिए एहतियात बरतना बहुत जरूरी है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन दिन हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है और मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पीएं
पंतनगर और काशीपुर के चिकित्सकों के अनुसार सेंस ऑर्गन (नाक, कान, मुंह, आंख, स्किन ) को कपड़े से ढकना चाहिए। इनके माध्यम से गर्म हवा शरीर में जाने से खांसी, बुखार, सिर दर्द होने लगता है। लापरवाही करने पर माइग्रेन का रूप ले सकता है। बीपी, हृदय और शुगर के रोगियों को तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। घर से बाहर जाते समय पानी की बोतल, छाता-टोपी या सिर ढकने के लिए कपड़ा, तौलिया, हाथ का पंखा, इलेक्ट्रोलाइट-ग्लूकोज आदि साथ लेकर निकलें। मादक और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों सहित शर्करा युक्त पेय पदार्थों से बचें। बच्चों, बुजुर्ग व्यक्तियों, बाहरी कर्मचारियों और पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे लोगों पर कड़ी नजर रखें। अधिक गर्मी के दौरान सख्त शारीरिक गतिविधियों से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed