फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tell Kejriwal, how many promises have been fulfilled in Delhi: Kaushik

केजरीवाल बताएं, दिल्ली में कितने वादे पूरे किए: कौशिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 03:35 AM IST
विज्ञापन
Tell Kejriwal, how many promises have been fulfilled in Delhi: Kaushik
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हल्द्वानी में बड़े-बड़े वादे करके गए हैं। वह बताएं कि उन्होंने दिल्ली में कितने वादों को पूरा किया। क्या दिल्ली की जनता को रोजगार दिया जा चुका है, क्या दिल्ली में बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। दिल्ली की ढाई करोड़ जनता के लिए क्या किया है।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने आए मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राजनीतिक दलों का काम जनता के बीच जाकर विश्वास जीतना होना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ता हर समय लोगों के बीच रहते हैं। जनता का विश्वास जीतने वाले लोग हैं। केवल दो-चार महीने में जनता के बीच लोक लुभावने वादे कर जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता है। मदन कौशिक ने कहा कि राज्य में पहले से ही समूह ग आदि में शत प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। निजी संस्थानों में नौकरियों में भी 70 प्रतिशत आरक्षण पहले से लागू है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीच बयानबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। इस मामले में दोनों से बातचीत की जा चुकी है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालात में मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका देहावसान झकझोरने वाला है, अविश्वसनीय है। उन्होंने समाज के हित में जीवन पर्यंत कार्य किया। उनका जाना समाज की बहुत बड़ी क्षति है। जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गृहमंत्री, रक्षा मंत्री आदि के दौरे होंगे। रक्षा मंत्री पौड़ी आएंगे। आगामी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़े, इसकी संभावना को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed