फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Telicasting Of Voting Day

नैनीताल जिले के 503 मतदेय स्थलों पर लगेंगे बेब कैमरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Telicasting Of Voting Day
हल्द्वानी। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कराने की भी तैयारी कर रखी है। निर्वाचन आयोग के आदेश पर इस बार विधानसभा चुनाव में जिले के 503 मतदेय स्थलों पर बेब कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कैमरे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से जुड़े रहेंगे तथा किसी भी मतदेय स्थल का लाइव सीधे देखा जा सकेगा। अगर कहीं कुछ गड़बड़ी होती है तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि जिले में कुल 1005 मतदेय स्थल हैं जिनमें से 50 फीसदी मतदेय स्थलों यानी कि 503 मतदेय स्थलों पर बेब कैमरे लगाए जाएंगे। बेब कैमरों का संचालन करने के लिए पोलिंग पार्टी के साथ अतिरिक्त रूप से एक- एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। जिसका कार्य केवल वेब कैमरे को लगाना और उसका संचालन करना होगा। उन्होंने बताया कि वेब कैमरे कैसे लगाए जाएंगे और इनका संचालन किस तरह किया जाएगा, इसको लेकर ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि चिह्नित मतदेय स्थलों पर लगाए जाने वाले वेब कैमरे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से अटैच रहेंगे और राज्य निर्वाचन आयोग और भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी मतदेय स्थल का लाइव देख सकेंगे।
विज्ञापन

अपने खर्चे पर ड्यूटी करने को मजबूर उपनल कर्मचारी
जिले के मतदेय स्थलों पर लगने वाले वेब कैमरे के लिए उपनल एवं अन्य जिन कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्यालय की ओर से लगाई गई हैं, उन्हें निर्वाचन ड्यूटी के नाम पर न तो कोई भत्ता दिया जा रहा है और न ही कोई टीए, डीए दिया गया। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें बेव कैमरे के साथ डूंगल और पावर बैंक दिया गया है लेकिन इसके रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं है। वे मतदेय स्थल तक कैसे जाएंगे, इसकी कोई व्यवस्था नहीं है और न ही कोई भत्ता दिया गया है। ऐसे में उन्हें अपनी जेब से ही मतदेय स्थल तक आने -जाने का खर्चा करना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उपजिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी का कहना है कि सभी को निर्वाचन ड्यूटी का भत्ता मिलेगा। कुछ कर्मचारियों को एडवांस मिल जाता है कुछ को बाद में मिलता है। उपनल कर्मियों को भी ड्यूटी भत्ता बाद में दिया जाएगा। चिंता न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed