{"_id":"669e1736f0cdb241920545f5","slug":"tejas-tiwari-from-uttarakhand-won-the-chess-game-in-bhopal-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tejas Tiwari chess player: तेजस ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन, शतरंज के खेल में किया कमाल; बना नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tejas Tiwari chess player: तेजस ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन, शतरंज के खेल में किया कमाल; बना नया रिकॉर्ड
Mon, 22 Jul 2024 01:55 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:55 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर 20 जुलाई को चेस बेस इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित चेस टूर्नामेंट में उत्तराखंड की शतरंज प्रतिभा तेजस तिवारी ने अंडर 9 कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का परचम लहराया है ।
विज्ञापन
Tejas Tiwari chess player
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर 20 जुलाई को चेस बेस इंडिया द्वारा भोपाल ( मध्य प्रदेश ) में आयोजित फिडे 100 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अटेम्ट बिल्ट्ज फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट में उत्तराखंड की शतरंज प्रतिभा तेजस तिवारी ने अंडर 9 कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का परचम लहराया है ।
विज्ञापन
तेजस तिवारी ने एक दिवसीय बिल्ट्ज टूर्नामेंट में 9 में से 5 मैच जीतकर अपने हुनर का परिचय दिया। विदित रहे की अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ( फिडे ) द्वारा अपने 100 वर्ष पूरे होने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए पूरे विश्व में अलग-अलग स्थानों पर 20 जुलाई को शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
इस से पूर्व 13 जुलाई से 17 जुलाई तक भोपाल में ही आयोजित प्रथम यूनिकॉर्न अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड ओपन शतरंज टूर्नामेंट में तेजस तिवारी ने बेस्ट उत्तराखंड का खिताब अपने नाम हासिल किया। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी में क्लास एक में पढ़ने वाला खिलाड़ी देशभर में अपनी प्रतिभा से नगर एवं उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित करते जा रहा है। उनकी सफलता पर प्रिंसिपल प्रबलीन सलूजा वर्मा, अंजना सतवाल, किशन तिवारी, नीरज साह, डायरेक्टर समित टिक्कू, एकेडमिक डायरेक्टर स्मृति टिक्कू सहित सभी टीचर्स ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।
विज्ञापन