{"_id":"65416a1d074c136c950d399a","slug":"teenager-hit-by-bus-dies-haldwani-news-c-8-1-hld1023-253106-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बस की चपेट में आया किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बस की चपेट में आया किशोर, मौत
Wed, 01 Nov 2023 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 01 Nov 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
सुजल
हल्द्वानी। राजपुरा में बस की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन किशोर को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस के किसी तरह समझाने पर लोग शांत हुए। लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
सुजल आर्या (16) पुत्र नंदन आर्या निवासी राजपुरा नई बस्ती मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से साइकिल पर पटेल चौक में काम पर आ रहा था। वह पटेल चौक पर माला के दाने लगाने का काम करता था। वह राजपुरा गोयल स्टील के पास पहुंचा था कि तभी एक प्राइवेट बस ने साइकिल सवार सुजल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गिरने के कारण वह बस के अगले टायर के नीचे आ गया। इससे । परिचित उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए घर वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उधर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को मोर्चरी लाया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है। काठगोदाम थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बाजपुर-काशीपुर रूट पर चलने वाली थी बस
हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में खेल महाकुंभ का शुभारंभ था। इस वजह से राजपुरा स्कूल के बच्चों को स्टेडियम ले जाने के लिए आरटीओ ने बाजपुर-काशीपुर रूट पर चलने वाली बस को राजपुरा से गौलापार स्टेडियम में बच्चों को ले जाने के लिए बस को भेजा था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में बच्चे मौजूद थे। बाद में इन्हें दूसरी बस से स्टेडियम भेजा गया।
विज्ञापन
परिवार में सबसे छोटा था सुजल
हल्द्वानी। नंदन आर्या के चार बच्चे हैं। इनमें दो लड़कियां और दो लड़के हैं। एक लड़की की शादी हो चुकी है। सुजल घर में सबसे छोटा होने के कारण सबका चहेता था। पिता और भाई पेंटर का काम करते हैं। सुबह परिवार के सभी लोग काम पर निकले थे। तभी हादसा हो गया।