फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Technical cooperation and skill development will gain momentum in the state: Joshi

प्रदेश में तकनीकी सहयोग, कौशल विकास को मिलेगी गति : जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Technical cooperation and skill development will gain momentum in the state: Joshi
हल्द्वानी। सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने कहा है कि प्रदेश में गठित स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु आयोग) तकनीक, नवाचार और उद्यमशीलता के माध्यम से राज्य के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रयासरत है। जोशी बृहस्पतिवार को यहां जिला उद्योग केंद्र सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टाटा ट्रस्ट, बिल गेट्स फाउंडेशन, नेस्काम, और महिंद्रा जैसी संस्थाओं के साथ कई क्षेत्रों में एमओयू किए गए हैं। इससे प्रदेश में तकनीकी सहयोग, कौशल विकास और नवाचार को नई गति मिलेगी। बताया कि सेतु आयोग ने शहरी नियोजन को लेकर राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों की सफल योजनाओं का विश्लेषण कर सुझाव दिए गए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार शहरों में नियोजन, वित्त, आर्किटेक्चर समेत अन्य क्षेत्रों की योजनाएं तैयार करने में आयोग के कंसल्टेंट सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा को एआई से जोड़कर चिकित्सा और हेल्थ केयर जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए आगामी सत्र में प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में एआई आधारित कोर्स शुरू किए जाएंगे। कहा कि आयोग ने कई बड़ी कंपनियों से एमओयू किए हैं, जिससे उत्तराखंड के किसानों को सीधे बाजार तक पहुंच मिलेगी। दावा किया कि दो तीन से तीन वर्ष में उत्तराखंड में बड़े निवेशक आएंगे, जिससे किसान, छात्र, महिलाएं और आम नागरिक भविष्य के लिए बेहतर विकल्प चुन सकेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed