{"_id":"619d3e88ee395055e61f7471","slug":"teams-that-went-to-remove-encroachment-were-returned-nainital-news-hld4454767124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई टीमों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई टीमों को लौटाया
विज्ञापन
नैनीताल के बारापत्थर के पास एक गरीब परिवार की झोपड़ी ध्वस्त करने पहुंची प्राधिकरण की टीम के सामन?
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सूखाताल क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त करने पहुंची प्राधिकरण की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कोई जेसीबी के आगे बैठ गया तो कोई जमीन पर लेट गया। टीम पक्के निर्माण कार्यों को तोड़ने के बजाए फड़ और खोखों को हटाती नजर आई।
नैनीताल के अलग-अलग हिस्सों में अवैध निर्माण हुए हैं। पिछले दिनों प्राधिकरण ने सूखाताल, बारापत्थर व नारायण नगर क्षेत्र के 16 लोगों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के लिए मंगलवार का दिन तय किया था। प्राधिकरण के सहायक अभियंता सतीश चौहान के नेतृत्व में प्राधिकरण व पालिका के कर्मचारी सूखाताल क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने सड़क और पार्किंग के किनारे बनाए फड़ व खोखों को हटवाया। इसके बाद अवैध निर्माण कार्यों के ध्वस्तीकरण के लिए टीम बारापत्थर क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान मौजूद लोग अवैध रूप से बनाए गए अपने टिन शेड की छतों पर चढ़ गए, जबकि कुछ लोग ध्वस्तीकरण के विरोध में सड़क पर लेट गए। स्थानीय लोगों व अधिकारियों के बीच तकरार हुई। कई बार समझाने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो टीम मय जेसीबी के साथ लौट गई। सहायक अभियंता सतीश चौहान ने बताया कि टीम ने सूखाताल में तीन, बारापत्थर चौराहे में दो और घोड़ा स्टेंड में चार अतिक्रमण हटाए। यह भी कहा कि अभियान जारी रहेगा। टीम में सहायक अभियंता सीएम साह, अवर अभियंता कमल बिष्ट, ईश्वरी दत्त बहुगुणा आदि मौजूद थे।
गुस्साए एई ने सड़क में खड़ी बाइक पलटी
नैनीताल। सूखाताल क्षेत्र में सड़क किनारे बाइक और स्कूटर खड़े थे। इस दौरान प्राधिकरण के एई सतीश चौहान ने वहां मौजूद लोगों से उन्हें सड़क से हटाने को कहा। जब लोगों ने नहीं सुनी तो गुस्साए एई चौहान ने सड़क में खड़ी बाइक को पलट दिया।
विज्ञापन
हल्द्वानी में भी अतिक्रमण तोड़ने गई टीम का विरोध
हल्द्वानी। पार्षद की शिकायत पर अतिक्रमण तोड़ने टनकपुर रोड राजपुरा गई नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामा बढ़ने पर टीम वहां से लौटना पड़ा। सहायक नगर आयुक्त ने बुधवार को अतिक्रमण तोड़ने की बात की है। राजपुरा के पार्षद ने मंगलवार को नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि टनकपुर रोड पर एक अतिक्रमणकारी सड़क पर कब्जा कर रहा है। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान टीम के साथ अतिक्रमण तोड़ने पहुंचे। अतिक्रमणकारियों ने इसे अपनी जमीन बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अतिक्रमणकारी ने अपने को वकील बताते हुए सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान से ही नगर निगम की जमीन होने का प्रूफ मांग दिया। उसने कहा जब तक नगर निगम यह नहीं दिखा देता है कि यह जमीन उसकी है तो वह किसी भी दशा में दीवार को नहीं तोड़ सकता है। हंगामा बढ़ता देख नगर निगम के अधिकारी मौके से लौट गए। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने बताया कि यह जमीन नगर निगम की है। नगर निगम बुधवार को कागज लेकर मौके पर पहुंचेगा और अतिक्रमण को हटाएगा।