{"_id":"6a553bdd5436722e5904f5c3","slug":"team-of-ifs-trainees-returns-after-training-nainital-news-c-418-1-ntl1004-8393-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रशिक्षण के बाद वापस लौटा आईएफएस प्रशिक्षुओं का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रशिक्षण के बाद वापस लौटा आईएफएस प्रशिक्षुओं का दल
Tue, 14 Jul 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में वर्ष 2026-28 के 52 प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों का दस दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण सोमवार को पूरा हो गया। तीन से 12 जुलाई तक आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर वन प्रभाग और तराई पश्चिमी वन प्रभाग में वन प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षुओं ने कालागढ़ हाथीशाला का भ्रमण भी किया, जहां उन्हें हाथियों के व्यवहार, निगरानी, मानव-हाथी संघर्ष प्रबंधन और प्राकृतिक आवास संरक्षण की जानकारी दी गई। सोमवार को दल की वापसी हो गई। सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त व्यावहारिक अनुभव प्रशिक्षुओं के भविष्य में बेहद उपयोगी साबित होंगे।
विज्ञापन